{"_id":"5ba687f5867a557f195f4538","slug":"181537640437-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामगंज में एयर कम्प्रेशर फटा, एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामगंज में एयर कम्प्रेशर फटा, एक की मौत एक घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामगंज चौराहे पर आनंद साइकिल स्टोर पर एयर कंप्रेशर का टैंक ज्यादा प्रेशर के चलते फट गया। इसकी चपेट में आकर स्टोर पर मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में स्टोर मालिक मनोज के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुराने शहर के गौंटिया एजाजनगर निवासी असलम के पांच बच्चों में सबसे छोटा बेटा 19 वर्षीय शोएब उर्फ शब्बू शनिवार सुबह नौ बजे साइकिल स्टोर से ठेले के लिए नट बोल्ट लेने गया था। आनंद साइकिल स्टोर पर काम करने वाला मुकेश शब्बू को सामान दे ही रहा था तभी एयर टैंक तेज आवाज के साथ फट गया। शब्बू और मुकेश उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। शब्बू की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
टैंक में न सेफ्टी वॉल्व लगा था और न ऑटो कट स्विच
तीन सौ पॉन्ड क्षमता वाला एयर टैंक ड्रम बनाने में इस्तेमाल होने वाली चादर का बना था। टैंक में न तो सेफ्टी वॉल्व लगा था और न ही ऑटो कट स्विच था। टैंक में क्षमता से अधिक हवा का दबाव बढ़ा तो वह फट गया।