{"_id":"5ba687ee867a557e8572a627","slug":"181537640430-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य भूमि पर कब्जा कर हो रही वसूली, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य भूमि पर कब्जा कर हो रही वसूली, दी चेतावनी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल फाटक की ओर दबंगों ने सैन्य भूमि पर कब्जा कर अवैध पार्किंग स्टैंड बना लिया है। जहां ट्रक, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन खड़े करवाकर फर्जी रसीदें काटी जा रही हैं। सूचना पर पहुंची रक्षा संपदा विभाग की टीम ने सैन्य भूमि को खाली करवाने और दबंग पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और बीडीए को पत्र लिखा है।
लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित अभयपुर के नजदीक सैन्य भूमि खाली पड़ी है, जिस पर पिछले करीब साल भर से अवैध पार्किंग स्टैंड का संचालन हो रहा है। करीब चार माह पहले शिकायत पर टीम ने पहुंचकर स्टैंड को हटाने की चेतावनी दी थी। इस पर कुछ दिन तक स्टैंड बंद रहने के बाद फिर शुरू कर दिया गया। डीईओ प्रमोद सिंह ने बताया कि पिछले दिनों चेतावनी के बाद संचालन की सूचना पर पहुंची टीम ने फिर स्टैंड बंद करवाते हुए प्रशासन और बीडीए को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।