फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संजय कम्यूनिटी हॉल के मंच पर 26 से जीवंत होंगे मुंशी प्रेमचंद के किरदार

संजय कम्यूनिटी हॉल के मंच पर 26 से जीवंत होंगे मुंशी प्रेमचंद के किरदार

Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
संजय कम्यूनिटी हॉल के मंच पर 26 से जीवंत होंगे मुंशी प्रेमचंद के किरदार
महान उपन्यासकार और कहानीकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियों और नाटकों के किरदार संजय कम्यूनिटी हॉल के मंच पर जीवंत होते दिखेंगे। डीएम की पहल पर सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं की मदद से मुंशी प्रेमचंद की रचनाओं पर आधारित पांच दिवसीय नाट्य समारोह 26 जुलाई से प्रारंभ होगा। इस समारोह में गोरखपुर, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और दिल्ली के रगंकर्मी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को संजय कम्यूनिटी हाल पहुंचकर वहां लाइट, ग्रीन रूम, दर्शक दीर्घा, पार्किंग, पीने के पानी और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नाट्य समारोह प्रारंभ होने से पहले साफ-सफाई और साजसज्जा को और बेहतर कराने के निर्देश एडीएम प्रशासन को दिए। डीएम ने बताया कि समारोह में रोजाना मुंशी प्रेमचंद की कहानी या उपन्यास पर आधारित एक नाटक का मंचन होगा। 26 जुलाई को गोरखपुर के कलाकार नाटक ‘सद्गति’, 27 को गोरखपुर की टीम रंगीले बाबू, 28 जुलाई को शतरंज के खिलाड़ी और 29 को सवा सेर गेहूं का मंचन करेगी। 30 जुलाई को दिल्ली और 31 को छिंदवाड़ा की टीम ‘कफन’ का मंचन करेगी। नाट्य समारोह में आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। मंचन प्रतिदिन शाम सात से रात नौ बजे तक चलेगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन आरएस द्विवेदी, रंगकर्मी जेसी पालीवाल समेत नगर निगम और बीडीए अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed