फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज खाली रहेंगे एटीएम और बंद रहेंगे बैंक

आज खाली रहेंगे एटीएम और बंद रहेंगे बैंक

Thu, 31 May 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
आज खाली रहेंगे एटीएम और बंद रहेंगे बैंक
फोटो---
विज्ञापन


आज खाली रहेंगे एटीएम और बंद रहेंगे बैंक
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरे दिन दिखेगा व्यापक असर
पहले दिन की हड़ताल से जिले में 250 करोड़ का लेन-देन हुआ प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बैंक कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल का व्यापक असर बृहस्पतिवार को दिखेगा। हड़ताल के दूसरे दिन ज्यादातर एटीएम खाली हो जाएंगे। साथ ही बैंकों के बंद रहने से खातों से भी लेनदेन नहीं होगा। चेक क्लीयरेंस न होने से भी लोगों को दिक्कत झेलनी होगी। बुधवार को हड़ताल के पहले दिन जिले के करीब चार सौ सरकारी बैंक बंद रहे। इससे करीब 250 करोड़ का लेनदेन ठप रहा। करेंसी चेस्ट से भी एटीएम में कैश की फीडिंग नहीं हो सकी।
बैंक कर्मचारी वेतन में सिर्फ दो फीसदी बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव के खिलाफ आंदोलनरत हैं। देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर यहां जिले की भी करीब चार सौ बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। हालांकि जिले की करीब 70 निजी बैंक शाखाएं इस आंदोलन में शामिल नहीं थी। इसके बावजूद आंदोलनकारी कर्मचारियों ने सिविल लाइंस में यस बैंक, आईसीआईसीआई, कोटक सहित कई जगहों पर पहुंचकर उनका कामकाज बंद करा दिया। बैंकों की हड़ताल से एटीएम में भी कैश की फीडिंग नहीं हो सकी। हड़ताल से एक दिन पहले कैश फीडिंग होने से पहले दिन बुधवार को तो इतना असर नहीं दिखा लेकिन बृहस्पतिवार को एटीएम में करेंसी की किल्लत बढ़ जाएगी। बैंकों के बंद होने से ग्राहकों खासकर कारोबारियों पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा।
विज्ञापन


सरकार और बैंक संघ के खिलाफ उतारा गुस्सा
हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी स्टेट बैंक की कचहरी शाखा पर एकत्र हुए। यहां सरकार और भारतीय बैंक संघ के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक दिनेश सक्सेना ने कहा कि मोदी सरकार ने हजारों करोड़ रुपये कारपोरेट का तो माफ कर दिया है, लेकिन बैंक कर्मचारियों को देने के लिए कुछ भी नहीं है। फोरम के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने कहा कि नोटबंदी के दौरान देर रात तक काम किया है, लेकिन आज सरकार उन्हीं बैंकर्स को अलाभकारी संपत्ति (एनपीए) के नाम पर घाटा दिखा कर सम्मानजनक वेतन समझौता नहीं दे रही। इस मौके पर बैंक कर्मचारी यूनियन के नेता अरविंद रस्तोगी, ओपी बढ़ेरा, संजीव मेहरोत्रा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed