{"_id":"5957cdec4f1c1b262d8b46bd","slug":"181498926572-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में व्यापारी और उपभोक्ता दोनों का हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में व्यापारी और उपभोक्ता दोनों का हित
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी में व्यापारी और उपभोक्ता दोनों का हित
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
वाणिज्य कर विभाग ने वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) दिवस मनाया। इस दौरान तीस बड़े करदाता सम्मानित किए गए। इस मौके पर जीएसटी से जुड़े विभिन्न सवाल-जवाब हुए, सही उत्तर देने पर लोग पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि नई कर प्रणाली ने नए युग की शुरूआत कराई है। जीएसटी व्यापारी और ग्राहक दोनों के हित में है।
शुक्रवार देर रात्रि तक वाणिज्य कर और सेंट्रल एक्साइज विभाग में कार्य हुआ था, इस मौके पर कार्यालय सजाए गए थे। शनिवार सुबह से जीएसटी दिवस मनाने की तैयारी शुरू कर दी। कैंट स्थित वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में मुख्य कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि और शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने जीएसटी सफलता पूर्वक लागू कराने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे आम उपभोक्ता सीधे लाभांवित होंगे। क्योंकि दैनिक इस्तेमाल का अनाज जैसे चावल, आटा, गेहूं और दालें आदि पहली जुलाई से सस्ती हो गई हैं। चार प्रतिशत लगने वाला टैक्स शनिवार से खत्म हो गया है। इसका सीधा फायदा गरीब जनता ही उठाएगी। विधायक ने आग्रह किया कि व्यापारी भयभीत न हों, कोई भी विभाग परेशान नहीं करेगा। नई प्रणाली लागू होने राजस्व में वृद्धि होगी।
एडिशनल कमिश्नर एके गुप्ता ने नई कर प्रणाली विस्तार से समझाई और तीस बड़े करदाताओं के नाम घोषित किए। जिन्हें विधायक जी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन रामनरायण और जिलाजीत ने किया। जीएसटी संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाले लोग पुरस्कृत हुए। दीना नाथ, अशोक चौधरी, साधना चौहान, स्वाति सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
सम्मानित दस प्रमुख करदाता
- पंकज अग्रवाल (बांके बिहारी आटो)
- घनश्याम खंडेलवाल (बीएल एग्रो)
- रवि अग्रवाल (सारनाथ)
- राजकुमार अग्रवाल सर्राफ
- कोरल मोटर्स
- गोल्ड प्लास्ट
- राजीव सिंघल (क्वालिटी ट्रेडर्स)
- अखिलेश मिश्रा (सादर इंटरप्राइजेज)
- खंडेलवाल आटो
- लक्ष्मी ट्रेडर्स