{"_id":"666b902324d48a174c058e96","slug":"18046-candidates-will-appear-for-the-civil-services-exam-on-16th-at-41-centres-bareilly-news-c-4-bly1015-420363-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 16 को 41 केंद्रों पर सिविल सर्विसेज की परीक्षा देंगे 18,046 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 16 को 41 केंद्रों पर सिविल सर्विसेज की परीक्षा देंगे 18,046 अभ्यर्थी
विज्ञापन
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 16 जून को प्रस्तावित सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को शांतिपूर्ण, नकल विहीन संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सभागार में बैठक हुई। 41 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए 18,046 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के मुताबिक, सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) की लिखित परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए केंद्रवार सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी परीक्षा की निगरानी करेंगे।
इसके लिए मजिस्ट्रेट, केंद्रों के प्रधानाचार्य, सुपरवाइजरों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा संबंधी जारी निर्देश को अच्छे से पढ़ लेने और किसी तरह की शिथिलता न बरतने को कहा है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे संचालन की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की कोई अड़चन न रहे।
विज्ञापन
केंद्रों पर पेयजल और जेनरेटर की रहे व्यवस्था
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच जरूरी है। गर्मी में किन्हीं वजहों से बिजली कटौती होने पर जेनरेटर की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों में लाइट की व्यवस्था, गर्मी को देखते हुए पेयजल की भरपूर व्यवस्था के निर्देश दिए।
30 मिनट पहले केंद्र पर बंद हो जाएगा प्रवेश
बैठक में बताया कि नई व्यवस्था के अनुसार अब परीक्षा शुरू होने के समय से 30 मिनट पहले ही केंद्रों पर प्रवेश रोक दिया जाएगा। लिहाजा, सभी अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे से पहले ही केंद्र पर प्रवेश सुनिश्चित करने का सुझाव दिया है। सीटिंग प्लान गोपनीय रखने, परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं को देखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण कर खामियां दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।