फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   176 corona positive

176 कोरोना संक्रमित

Fri, 14 Jan 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
176 corona positive
15 से 17 वर्ष के बच्चे वेक्सीन लगवाते हुए । - फोटो : CITY
बरेली। रेलवे में कोरोना संक्रमित मिलने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को रेलवे के एक अधिकारी, डॉक्टर, वैक्सीनेटर, हेल्पर, तीन तकनीकी सहायक समेत 176 लोग कोरोना की चपेट में मिले। इनमें सेना के तीन अधिकारी और एक जवान भी शामिल है। सभी संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सर्विलांस टीम कर रही हैं। वहीं, हाई रिस्क देशों से 16 लोग बरेली वापस आए हैं, जिन्हें ट्रैक किया जा रहा है।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक बृहस्पतिवार को 3578 लोगों की कोविड जांच के लिए सैंपल लिया गया। प्राप्त 4141 जांच रिपोर्ट में 176 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसमें रेलवे के अलावा एक निजी बैंक का ब्रांच मैनेजर, प्रेम नगर थाना के दो कांस्टेबल, आलमपुर ब्लॉक की आशा वर्कर, सेना के एक जवान समेत तीन अधिकारी, एक ऑटो चालक , भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर, नगर निगम का एक कर्मी, जिला कोर्ट का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पीलीभीत बाईपास मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल का तकनीकी सहायक, जिला महिला अस्पताल की एक डॉक्टर, बैंक कर्मचारी, इंश्योरेंस कर्मचारी, निजी बैंककर्मी, हाइडिल विजिलेंस के एक कर्मी समेत एंटी करप्शन ऑफिस का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग स्कूल के तीन विद्यार्थी संक्रमित
कोरोना की चपेट में विद्यार्थियों के संक्रमित मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट में आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज का एक छात्र, गिरीश प्रसाद कॉलेज का एक छात्र कोरोना की चपेट में मिले हैं। सर्विलांस टीम के मुताबिक, विद्यार्थी स्कूल नहीं गए थे और संदिग्ध लक्षण मिलने पर कोरोना जांच कराई थी। संक्रमित मिलने के बाद वह होम आइसोलेशन पर हैं। इसके अलावा तुलाशेरपुर, रिछौली फार्म, ट्यूलिप ग्रांड, रुद्राक्ष, रघुवंशी अपार्टमेंट, सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, नेहरू पार्क समेत अन्य इलाकों से एक-एक परिवार कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विदेश से लौटे 54 लोग, चार लोग लापता
स्टेट सर्विलांस की ओर से बृहस्पतिवार को हाई रिस्क देशों समेत विदेश से 54 लोगों के बरेली लौटने की सूची भेजी गई। डॉ. गौतम ने बताया कि सूची में सात से नौ जनवरी तक विदेश से लौटने वाले लोग शामिल रहे। इसमें से 44 लोगों को ट्रैक करने पर 16 लोगों के हाई रिस्क देश से लौटने की जानकारी मिली। छह लोग दूसरे जिलों के भी सूची में शामिल रहे। हाई रिस्क देश सिंगापुर, नीदरलैंड्स, रूस, जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम से लौटे चार लोग बहेड़ी, तीन सिविल लाइंस, एक-एक व्यक्ति रामपुर गार्डन, शाहाबाद, ग्रीन पार्क, करेली, किला, नकटिया, इफको टाउनशिप, मॉडल टाउन, इज्जतनगर के रहने वाले हैं। चार लोगों के नाम, पता और मोबाइल नंबर गलत दर्ज होने की वजह से उन्हें ट्रैक नहीं किया जा सका।

67605 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन
बरेली। कोविड टीकाकरण के चल रहे अभियान में बृहस्पतिवार को 102450 लक्ष्य के सापेक्ष 67605 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के 15528, 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 9927, 45 पार के 21624 लोगोें को वैक्सीन लगाई गई। 19197 लोगों वैक्सीन की दूसरी डोज लगी। शुक्रवार को भी सभी स्वास्थ्य केंद्र समेत शिविर में टीकाकरण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को हेल्थ वर्कर श्रेणी में सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम और उनकी टीम ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed