{"_id":"5cacccedbdec2213e76c3853","slug":"171554828525-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खाई में पलटी तेज रफ्तार प्राइवेट बस, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खाई में पलटी तेज रफ्तार प्राइवेट बस, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। म्याऊं-उसावां मार्ग पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस बछड़े को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि काफी संख्या में यात्री घायल हो गए। इनमें पंद्रह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज चल रहा है। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उस समय बदायूं से सवारियां लेकर एक प्राइवेट बस शाहजहांपुर जिले के कलान जा रही थी। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। यात्रियों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस म्याऊं से निकलकर उसावां रोड पर पहुंची थी कि तभी अचानक बस के सामने दो बछड़े आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। इससे बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग स्वयं बस से निकल आए लेकिन अधिकतर लोग फंसे रह गए। उस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाल लिया। उसके बाद सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से 17 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से संगीता देवी (30) पत्नी महताब सिंह ग्राम सौंदेमई थाना उसावां और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। कुछ लोग मौके से ही अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बस के सामने बछड़े आने की वजह से हादसा हुआ है। चालक और परिचालक का भी पता नहीं है कि वह घायल है या हादसे के बाद फरार हो गए हैं। उन्हें देखा जा रहा है। किसी ने घटना की तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
- कृष्णगोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर, अलापुर
एक झोंके में पलट गई दुनियां और खो गई जिंदगी
म्याऊं/अलापुर (बदायूं)। तेज रफ्तार और अपनी धुन में रमा चालक एक बार को भूल गया था कि बस में सवार लोगों की जिंदगी उसके हाथ में है। म्याऊं से निकलते ही उसने बस को दौड़ाना शुरू कर दिया था। कुछ लोगों को गति देखकर डर लगने लगा। वे अनुमान लगा रहे थे कि कहीं कोई हादसा न हो जाए और हुआ भी वही, जिसका लोगों को डर था। फिर ऐसा लगा कि मानो उनकी दुनिया ही उल्टी हो गई है।
रोजाना बदायूं-कलान रूट पर दौड़ने वाली यह प्राइवेट बस मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बदायूं प्राइवेट बस स्टैंड से रवाना हुई थी। उसकी हर सीट पर यात्री बैठे थे। इसके बावजूद कुछ यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा था। बस में करीब 50-60 यात्री सवार होंगे। इनमें कुछ यात्री अलापुर उतरे और कुछ सवार भी हुए। उसके बाद कुछ देर म्याऊं रुकी और फिर कलान की ओर चल पड़ी। यह बस म्याऊं से निकलकर एक किलोमीटर दूरी तय नहीं कर पाई थी कि चालक फिर इसे तेज गति में दौड़ाने लगा। यात्रियों के मुताबिक उस समय किसी व्यक्ति को खिड़की से हाथ निकालना तो दूर झांकना तक मुश्किल हो रहा था। लोग डर रहे थे। उन्होंने चालक से कहा था कि वह बस को धीमी गति से चलाए। उन्हें किसी बात की जल्दी नहीं है लेकिन चालक अपनी धुन में सवार था। जैसे उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। म्याऊं से दो किलोमीटर दूर ग्राम धर्मपुर के पास अचानक चालक को दो बछड़े दिखाई दिए। चालक ने उन्हें बचाने के लिए जैसे ही बस का स्टेयरिंग घुमाया कि बस झोंके में खाई में जा गिरी और पलट गई। उसकी छत क्षतिग्रस्त हो गई। सभी यात्री एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे और दब गए। जो लोग नीचे दबे यात्रियों के ऊपर पड़े थे, वे एक-दूसरे को दबाते हुए बाहर निकल आए। वह तो गनीमत रही कि पुलिस और राहगीर तुरंत मदद में जुट गए थे, अन्यथा कुछ लोगों की बस में ही दम घुट जाता। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बस भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
यह यात्री हुए घायल
बस में सवार वीरभान (35) पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम दसिया थाना परौर जिला शाहजहांपुर, वेदराम (45) पुत्र प्रसादी ग्राम बझेड़ा थाना उसावां, रामवती (45) पत्नी भूमिराज निवासी बुधुआ नगला थाना उसावां, रवि (25)पुत्र मुन्नेलाल निवासी ग्राम लेलगांव थाना उसहैत, ब्रजपाल (50) पुत्र खमानी निवासी ग्राम गलौथी थाना कलान जिला शाहजहांपुर, सोमेंद्र (14) पुत्र रामसरन निवासी पस्दौरा थाना उसावां, मधुवाला (50) पत्नी लालाराम निवासी ग्राम वाराकलां थाना कलान जिला शाहजहांपुर, गीता देवी (45) पत्नी अमर सिंह निवासी ग्राम पिलुआ थाना कलान, उसका बेटा अजय (12), बेटा उदयवीर (14) और जसवीर (22), रामसेवक (45) पुत्र साधू वार्ड नंबर आठ उसावां, सुनील (28) पुत्र साधू निवासी ग्राम सनाय वाराकलां, शंकरलाल (50) निवासी ग्राम चिकटिया थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर, महेश चंद्र (60) निवासी कलान, मलखान (65) निवासी ग्राम असमय थाना उसहैत, राधा देवी पत्नी सेवाराम निवासी ग्राम सौंदेमई थाना उसावां, श्यामवीर पुत्र हरीश चंद्र निवासी ग्राम मरौरी थाना उसावां, हेमवती पत्नी ब्रजपाल निवासी मिर्जापुर शाहजहांपुर, ऊषा देवी पत्नी रामभजन निवासी ग्राम नौसारा थाना मिर्जापुर, विश्राम निवासी मिर्जापुर, शोभा (3) पुत्री कन्हई निवासी मिर्जापुर, अंशुल और मंयक पुत्र कन्हई, सौरभ (6) पुत्र नरवीर निवासी ग्राम कुढ़रा कुबेरपुर थाना मिर्जापुर, नसरूद्दीन और उनका बेटा फैजान (14) निवासी अलापुर, रिजवान (4) पुत्र शाबिर अली निवासी ग्राम भसराला थाना अलापुर।
खाली कराई इमरजेंसी, लगाए कर्मचारी
बदायूं। जिस वक्त म्याऊं-उसावां रोड पर हादसा हुआ था। उस समय जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉ. जीके गुप्ता की ड्यूटी थी। उन्हें पता चल गया था कि इमरजेंसी पर लोड बढ़ने वाला है तो उन्होंने तुरंत सीएमएस को सूचना दी। इसके साथ ही व्यवस्था में जुट गए। डॉ. रियाज अंसारी, डॉ. शिवमोहन कमल, डॉ. रिषिम अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत अन्य कर्मचारियों को बुलाकर व्यवस्था ठीक कराई और मरीजों को भर्ती कराया।
सात प्वाइंटों से हटाकर लगाई एंबुलेंस
बस पलटने से 50-60 लोगों के घायल होने की सूचना पर 108 एंबुलेंस अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लिया। तुरंत म्याऊं, उसावां, उसहैत, जगत, बदायूं, बिल्सी और सहसवान प्वाइंट पर खड़ी होने वाली एंबुलेंस भेज दी गईं। एंबुलेंस के रीजनल अधिकारी दिनेश सिंह, प्रभारी रोहित यादव, राहुल सिंह, मंडल प्रभारी विख्यात सक्सेना, सुरजीत यादव आदि भी मौके पर जुट गए।