फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नार्थ सिटी का मामला- नहर के बाद, रोड की जमीन पर भी कब्जा करने लगे माफिया

नार्थ सिटी का मामला- नहर के बाद, रोड की जमीन पर भी कब्जा करने लगे माफिया

Tue, 12 Mar 2019 01:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
नार्थ सिटी का मामला- नहर के बाद, रोड की जमीन पर भी कब्जा करने लगे माफिया
बरेली। एयरफोर्स स्टेशन के सामने की कालोनियों में नहर की जमीन के बाद अब भूमाफियाओं ने रोड की जमीन पर अवैध कब्जा करके उस पर मकान बनाकर बेचने शुरू कर दिए हैं। एक बड़े कालोनाइजर के संरक्षण में गैर कानूनी दो प्रापर्टी कारोबारियोें ने नार्थ सिटी में नहर के बाद अब रोड की छह मीटर जमीन दबाकर उस पर मकान निर्माण शुरू करा दिया। न तो रुहेलखंड नहर डिवीजन और न ही बीडीए ने अवैध निर्माण को संज्ञान लिया।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन के सामने नार्थ सिटी, सन सिटी, नार्थ सिटी एक्सटेंशन समेत कई कालोनियों में प्रापर्टी कारोबारियोें ने एक बड़े कालोनाइजर की शहर पाकर अनाधिकृत तरीके से नहर और रोड की जमीन पर कब्जा कर उस पर मकान और दुकान बनाए और उनको महंगे दामों में बेच दिया। अमर उजाला ने नहर की जमीन पर कब्जे का मामला 11 फरवरी और 11 नवंबर 2018 को उठाया था। रुहेलखंड नहर डिवीजन ने तो अपनी जमीन पर अनाधिकृत कब्जा होने पर कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, कूर्मांचल नगर कालोनी में रहने वाले दो प्रापर्टी कारोबारियों ने दूसरे नामों से प्लाट के एग्रीमेंट कराके मकान बनाने शुरू कर दिए। पहले यह कारोबारी नहर की जमीन पर कब्जा करने के बाद मकान बनाकर बेच दिए। बीडीए ने कुछ मकानों को सील भी किया था। मगर, उसके बाद एक जई ने सौदेबाजी कर ली और अवैध निर्माण पूरे करा दिए। वर्तमान में इन कारोबारियों ने छह मीटर रोड कब्जा ली है। रोड पार्क की तरफ निकाल लिया है। कोई इनको देखने वाला नहीं है। कुछ दिनों में यह मकान भी पूरा बनकर बिक जाएगा, मगर न तो बीडीए को नक्शा स्वीकृत कराने का राजस्व मिलेगा, न ही रुहेलखंड नहर डिवीजन की जमीन बच पाएगी।
विज्ञापन


जहां कहीं भी अवैध निर्माण होता पाया जाएगा, उस पर प्राधिकरण की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिव्या मित्तल, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed