फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली कॉलेज भ्रष्टाचार मामलाः क्राइम ब्रांच ने कॉलेज प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

बरेली कॉलेज भ्रष्टाचार मामलाः क्राइम ब्रांच ने कॉलेज प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज भ्रष्टाचार मामलाः क्राइम ब्रांच ने कॉलेज प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
बरेली। बरेली कॉलेज भ्रष्टाचार मामले में क्राइम ब्रांच ने कॉलेज प्रशासन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर जिन बिंदुओं पर मामला दर्ज हुआ है क्राइम ब्रांच ने कॉलेज प्रशासन से उसपर रिपोर्ट मांगी है। क्राइम ब्रांच का पत्र पहुंचने के बाद कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई। प्राचार्य ने आनन-फानन में बाबुओं के साथ बैठक की और उनसे जुड़े मामलों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। वहीं बाबु भी इससे नाराज दिखे। उनका कहना है कि प्राचार्य ने अपनी मुसीबत उनके गले डाल दी।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी(आरएचईओ) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले ही क्राइम ब्रांच की टीम कॉलेज पहुंची थी। प्राचार्य और बाबुओं से पूछताछ की थी। आरएचईओ ने अपनी रिपोर्ट में पीजी फोरम के तहत आने वाले पैसों पर भी सवाल उठाए थे। अब प्राचार्य ने चार पन्नों की रिपोर्ट स्थापना प्रभारी के माध्यम से संबंधित बाबुओं को थमा दी और कहा कि वह इसपर अपना जवाब तैयार करें। इसको लेकर बाबुओं में खलबली मची हुई है, क्योंकि यही रिपोर्ट क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी। सूत्रों की माने तो इस मामले में क्राइम ब्रांच तगड़ी कार्रवाई कर सकता है। अब तीस को बोर्ड ऑफ कंट्रोल कही बैठक है। कमिश्नर इस मामले को भी बैठक में रखवा सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक से पहले क्रीड़ा समिति की बैठक बुलाई
बोर्ड ऑफ कंट्रोल की बैठक 30 जनवरी को बुलाई गई है। उससे पहले बुधवार को क्रीड़ा समिति की बैठक बुला ली गई है। तीन वर्षों से समिति की बैठक नहीं हुई। अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिताएं भी नहीं हुई। अब अचानक बैठक बुलाई गई है। हालांकि हैरानी की बात यह है कि इसकी सूचना कंट्रोलर को नहीं दी गई जबकि जांच में स्पोर्ट्स फंड पर सवाल उठे थे। सूत्रों की माने तो इसमें स्पोर्ट्स प्रभारी को दिए जाने वाले दस हजार रुपये भत्ते पर सवाल उठाए गए थे। इसी फंड से लोन लेकर बिल्डिंग बनवाई गई। एक जिम्नेजियम भवन भी बना। आरएचईओ डॉ. राजेश प्रकाश का कहना है कि मीटिंग की उनको जानकारी नहीं है। इस संबंध में कॉलेज से पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed