फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अहलादपुर एनकाउंटरः बयान देने नहीं आई पुलिस टीम

अहलादपुर एनकाउंटरः बयान देने नहीं आई पुलिस टीम

Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
अहलादपुर एनकाउंटरः बयान देने नहीं आई पुलिस टीम
बरेली। सात जनवरी को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अहलादपुर में पुलिस के कथित एनकाउंटर में पुलिस टीम भी भूमिका पर शुरूआत से ही सवाल खड़े हो रहे हैं। मजिस्ट्रियल जांच में सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने पुलिस टीम को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह अपना पक्ष प्रस्तुत रखने के लिए पेश ही नहीं हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने एसएसपी मुनिराज जी को रिमाइंडर भेजकर बयान देने के लिए फिर से चार फरवरी के तारीख तय कर दी है। इसके अलावा मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाशों का पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सकों की टीम को भी बयान देने के लिए बुधवार को तलब किया है।
विज्ञापन

इस एनकाउंटर में शामिल पुलिस टीम कई बिंदुओं को लेकर संदेह के घेरे में हैं। ऐसे में इस प्रकरण में जिन पुलिस अफसर या कर्मियों के नाम सामने आ रहे हैं, वे कहीं न कहीं अंदरखाने बचाव की जुगत में लगे हैं। विवेचक सिटी मजिस्ट्रेट ने एसएसपी मुनिराज जी को नोटिस भेजकर इस एनकाउंटर को करने का दावा करने वाली पुलिस टीम को बयान देने के लिए तलब किया था। लेकिन टीम सिटी पेश नहीं हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जांच रिपोर्ट में इसका भी उल्लेख किया जाएगा। अगर टीम तीन नोटिस पर भी प्रस्तुत नहीं होती है तो एकतरफा रिपोर्ट लगा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मारे गए दोनों ही बदमाशों के शव का पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम को बुधवार को बयान के लिए प्रस्तुत होने का नोटिस भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed