{"_id":"5c438b20bdec22128b5586ed","slug":"171547930400-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने किया शहीदों के परिवार का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने किया शहीदों के परिवार का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से शहीद सैनिकों के परिवार और वीर नारियों को देश के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
डीडीपुरम् अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में हुए समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि देश के लिए शहादत देने वाले सैनिकों के परिवार सभी के लिए सम्माननीय हैं। उन्होंने शहीद अनिल सिंह और शहीद संतोष चौरसिया के माता-पिता, शहीद रामेश्वर दयाल केपिता, शहीद प्रेमचंद की पत्नी बृजेश कुमारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद पूर्व सैनिक डीडीपुरम् चौराहा स्थित शहीद पंकज अरोरा के शहीद स्मारक पर पहुंचे और देश के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। पूर्व सैनिक चौधरी कुलदीप सिंह पवार, कैप्टन रामलाल, एनडी पांडेय, मनोज शर्मा, एसके सिंह, अरुण भटनागर, जेपी त्रवेदी, केएन सिंह, दिनेश उपाध्याय, केसी जोशी आदि ने स्मारक पर माल्यार्पण भी किया।
शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार हर तरह से सैनिक और उनके परिवारों के साथ है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, विधायक छत्रपाल गंगवार, भाजपा नेता धनंजय सिंह, गुलशन आनंद, केएम अरोड़ा, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे। आंवला लोकसभा प्रभारी रामगोपाल मिश्रा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का प्रारंभ कराया।