{"_id":"5c37aa29bdec22739521610d","slug":"171547151913-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने 286 दिव्यांगों को उपकरण बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने 286 दिव्यांगों को उपकरण बांटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने डीएवी इंटर कालेज में दिव्यांगों को ट्राइ साइकिलें, व्हील चेयर एवं श्रवण यंत्र वितरित किए।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दिव्यांगों के लिये सरकार तमाम सुविधाएं दे रही है। दिव्यांगों को बैट्री से चलने वाले रिक्शे दिए जाएंगे। मूकबधिर दिव्यांगों को राजकीय संकेत विद्यालयों में भोजन और छात्रावास की सुविधा के साथ ही दो हजार रुपये प्रति माह भी दिए जाते हैं। दिव्यांगों को सक्षम बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। पहले दिव्यांगों को सर्जरी आपरेशन के लिये 10 हजार रुपए मिलते थे, जो बढ़ाकर 6 लाख कर दिए गए हैं। मंत्री जी ने इस बैठक में दिव्यांगों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इनको सहायक उपकरण 248 ट्राई साइकिल, 32 बैसाखी, 2 व्हील चेयर और 4 श्रवण यंत्र वितरित किये। बैठक में एडीएम सिटी ओपी वर्मा, दिव्यांग सशक्तिकरण उपनिदेशक सत्येंद्र कुमार, समाज कल्याण उपनिदेशक हरिशचंद्र आर्य आदि मौजूद थे।