{"_id":"5c1bf52dbdec22570e78fe1f","slug":"171545336109-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों के नाम पर राशन बांटने के मामले में कोटेदार को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों के नाम पर राशन बांटने के मामले में कोटेदार को चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मृतकों के नाम पर सरकारी राशन वितरण करने के मामले में एसडीएम ने कोटेदार को चार्जशीट दी है। एसडीएम का कहना है कि कोटेदार का संतोषजनक जवाब न मिलने पर कोटे को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
आंवला के आलमपुर जाफराबाद में यह मामला सामने आया था कि यहां कोटे की दुकानों पर तमाम ऐसे लोगों के नाम राशन वितरण होना दर्शाया जा रहा है जो अब इस दुनिया में ही नहीं हैं। इससे सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी भी हो रही है। एसडीएम विशु राजा ने इस मामले की जांच कराई थी जिसमें यह सामने आया है कि जिन मृतकों के राशन कार्ड पर खाद्यान्न बांटे जाने की शिकायत की गई है उन सभी के नाम सूची से काफी पहले ही हटाए जा चुके है। हालांकि मृतकों के राशन कार्ड पर अब भी खाद्यान्न दिया जाना पाया गया है। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में कोटेदार को आरोप पत्र दे दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में उसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही दुकानों के निरस्त करने की कार्रवाई होगी।