{"_id":"5b941901867a557ed62a4559","slug":"171536432385-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई से 525 कर्जदारों को मिली तीन करोड़ की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई से 525 कर्जदारों को मिली तीन करोड़ की छूट
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 525 से ज्यादा किसान सहित अन्य कर्जदारों को करीब तीन करोड़ रुपये की छूट देकर बड़ी राहत दी है। बैंक ने लगातार बढ़ रहे एनपीए को कम करने के लिए ऋण समाधान योजना के तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई है।
बैंक के उप महाप्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि लोक अदालत के तहत बैंक के भी तमाम अधिकारी पहुंचे थे। इसमें उनके क्षेत्र में आने वाले बरेली और मुरादाबाद मंडलों को मिलाकर कर्जदारों को बड़ी छूट दी गई है। इसमें 537 किसान सहित अन्य कर्जदारों पर बैंक का 730.09 लाख रुपये का बकाया था। इसे 424.19 लाख रुपये में समझौता में छूट देकर निस्तारित करा दिया है। उप महाप्रबंधक ने बताया कि ऋण समाधान योजना के तहत बैंक इस तरह के आयोजन आगे भी करता रहेगा।