फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy rain gives relief

भारी बारिश के बाद उमस बढ़ाएगी आम की मिठास

Thu, 07 Jun 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 07 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain gives relief
बारिश - फोटो : SELF
बुधवार की सुबह हुई भारी बारिश आम की फसल के लिए काफी मुफीद साबित होगी। बागवानी और कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बारिश से न सिर्फ आम का वजन बढ़ेगा बल्कि बारिश के बाद उमस से पकेगा भी जल्दी। मार्केट में फिलहाल केमिकल से पकाया गया आम ही है, लेकिन इस बारिश के बाद हफ्ते भर में ही डाल का पका आम मार्केट में आ जाएगा जिसका स्वाद भी केमिकल से पके आम के मुकाबले काफी अच्छा होगा।
विज्ञापन

आईवीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र के बागवानी और कृषि विशेषज्ञ डॉ. रनजीत सिंह के मुताबिक इस समय आम का सीजन है। अब तक बाजार में जो आम पहुंच रहा है, वह केमिकल से पका है, इसलिए महंगा होने के बाद भी स्वादिष्ट नहीं है। बारिश होने के बाद आम एक हफ्ते के अंदर पक जाएगा। डाल पर पका आम स्वादिष्ट होगा। मार्केट में आम की आवक भी बढ़ेगी। प्री-मानसून बारिश से खासतौर से दशहरी, बम्बइया और देसी आम का स्वाद बढ़ेगा। डॉ. रनजीत सिंह का मानना है कि प्री-मानसून बारिश खरीफ के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ऐसा कई साल बाद पहली बार हुआ है, जब मानसून आने से पहले इतनी बारिश हुई है। इससे जमीन की तपिश कम होगी। भूगर्भ जल स्तर भी बढ़ेगा। धान की पौध भी पानी मिलने से हरी-भरी रहेगी। इस समय किसान अरहर, ढैंचा, सेम आदि की बुवाई कर रहे है। इसमें पानी कम लगाना पड़ेगा। डीजल की बचत होगी। तापमान में गिरावट से तोरई, खीरा, करेला, बैंगन, मिर्च, टमाटर, लौकी को फायदा है, लेकिन बारिश का पानी खेत में भरना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


फोटो- भानु
प्री-मानसून बारिश से मौसम खुशगवार, गर्मी से राहत
तीन-चार दिन रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव, आंधी-बारिश का अनुमान
बरेली। जून के पहले हफ्ते की प्री-मानसून बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। अगले हफ्ते मौसम में भारी उतार-चढ़ाव की भविष्यवाणी की गई है। 11 जून से पहले धूप निकलने के साथ आसमान में न केवल बादल छाए रहेंगे, बल्कि कभी भी आंधी या बारिश आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य था। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। रुहेलखंड और उससे सटे उत्तराखंड के इलाकों में तीन-चार दिन तक मौसम में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना व्यक्त की गई है। मानसून आने से पहले 11 जून तक कभी भी आंधी और बारिश आ सकती है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि तापमान और वायुमंडलीय हवा के दबाव में अंतर की वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है।

11 जून तक अनुमानित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान मौसम
सात जून 27.0 37.0 आसमान में बादल छाए रहेंगे
आठ जून 27.0 37.0 आसमान में बादल छाए रहेंगे
नौ जून 24.0 35.0 आंधी-बारिश संभावित
10 जून 23.0 36.0 आंधी-बारिश संभावित
11 जून 24.0 37.0 आसमान में बादल छाए रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed