फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   distance becomes problem for Textile park

साढ़े तीन किमी की दूरी ने अटकाया टेक्सटाइल पार्क में रोड़ा

Wed, 14 Feb 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 14 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
distance becomes problem for Textile park
गारमेंट उद्योग को ऊंचाई देने के लिए मंजूर टेक्सटाइल पार्क की गाड़ी मुख्य मार्ग से साढ़े तीन किमी की दूरी पर अटक गई है। इस प्रोजेक्ट में सात मीटर चौड़ा रोड बाधा बना है, जबकि पार्क के लिए सड़क की चौड़ाई का मानक 18 मीटर निर्धारित है। पिछले साल से लोक निर्माण और नियोजन विभाग में पार्क के प्रोजेक्ट की फाइल धूल चाट रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्रालय ने यूपी में बरेली समेत तीन स्थानों पर बड़ी योजनाओं को हरी झंडी दी थी। बरेली में टेक्सटाइल पार्क बनना तय हुआ। इसके लिए तत्कालीन टेक्सटाइल मंत्री संतोष गंगवार ने फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक के रहपुरा जागीर में भूमि चिह्नित कराई। वर्ष 2014 में स्वीकृत इस प्रोजेक्ट को विकसित करने को मूलभूत ढांचा तैयार करने के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठकों का दौर शुरू हुआ, लेकिन यूपी में विपक्षी सरकार होने से प्रोजेक्ट गति नहीं पकड़ सका। भू उपभोग, चकबंदी, संपर्क मार्ग, बिजली नेटवर्क समेत विभिन्न आवश्यक मुद्दे अभी तक फाइलों तक ही सीमित है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट पीपीपी माडल पर विकसित करने के लिए स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) में आठ प्रमोटर्स को शामिल किया गया। रहपुरा जागीर में 36 एकड़ भूमि का अधिग्रहण शुरू हुआ, लेकिन बीच में एक भूखंड चकबंदी विवाद में फंसा मिला। टेक्सटाइल मंत्रालय ने यूपी सरकार और स्थानीय प्रशासन को यह मामला प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही पार्क को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए जिला पंचायत से मदद मांगी गई। इस पर जिला पंचायत ने कह दिया कि वह साढ़े तीन मीटर से ज्यादा चौड़ी सड़क नहीं बनवा सकती। इसके बाद यह मामला लोक निर्माण विभाग पाले में चला गया। उपायुक्त उद्योग अनुज कुमार ने बताया कि पार्क संबंधी मामले शासन स्तर पर लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अगले सप्ताह मीटिंग बुलाई गई है। इसमें टेक्सटाइल पार्क समेत अन्य मुद्दों पर मंथन होगा। संबंधित अधिकारियों को भी बुलाया गया है। - डॉ. पीवी जगनमोहन, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed