फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 hours power failure in Gandhipuram

Bareilly News: जर्जर लाइन में फाॅल्ट... गांधीपुरम में 17 घंटे बिजली गुल

Sat, 29 Jul 2023 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
17 hours power failure in Gandhipuram
बरेली। गांधीपुरम में जर्जर बिजली लाइन में फाॅल्ट होने से बृहस्पतिवार रात आपूर्ति ठप हो हुई। कॉलोनी के लोग 17 घंटे तक बिजली के लिए तरस गए। फ्रिज में रखा भोजन खराब हो गया। फाॅल्ट ठीक होने में देरी पर नागरिक मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता राजीव शर्मा ने उन्हें अधिशासी अभियंता के पास भेजा। अधिशासी अभियंता नहीं मिले तो विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लो से मिलकर लोगों ने शिकायत की। एमएलसी ने डीएम से बात कर दस दिन में जर्जर बिजली लाइन बदलने के निर्देश दिए। साथ ही अवगत कराया कि अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सोनकर ने 12 जून 2022 को 10,54,988 रुपये का एस्टीमेट बनवाया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका। वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने 10 मई 2022 को पत्र लिखा था। नागरिक अभी तक इतंजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिर को छू जाते हैं तार
80-100 मीटर तक लंबे तार जर्जर हैं। तार इतने नीचे तक लटके हुए हैं कि वे बाइक सवारों के सिर को छू जाते हैं। आने-जाने वालों को खतरा है। - रविंद्र कुमार, गांधीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक राज्यमंत्री से मिले। अधिशासी अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता के पास जाकर व्यथा कही, पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। - सीएल वर्मा, गांधीनगर



किला क्षेत्र के बानखाना में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से स्टेट बैंक कॉलोनी, बीसी बैंक काॅलोनी, मौलानगर, गुलाब नगर, सुर्खा, बानखाना, आनंद विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार को रात 10 बजे से आपूर्ति ठप है। स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी नितिन सक्सेना ने बताया कि जेई ने फोन कॉल रिसीव नहीं की। मोमबत्ती की रोशनी में भोजन पकाना और खाना पड़ा। जेई गोविंद चौहान ने बताया कि 8.45 बजे ट्रांसफार्मर खराब होने से सूचना आई थी, उसे ठीक करा दिया था। शुक्रवार को दिन में 11 बजे तय हुआ कि अब यह ट्रांसफार्मर नहीं चलेगा तो शाम को ट्राली ट्रांसफार्मर मंगाया गया। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे तक आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।


किला सबस्टेशन के 28,000 उपभोक्ताओं और 1.5 लाख आबादी को 12 घंटे बिजली नहीं मिलेगी। शनिवार को दिन में 11 से रात में 11 बजे तक सभी नौ फीडर बंद रहेंगे। इस दौरान ताजियेदारी होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed