{"_id":"5ec6cf188ebc3e90b0146c01","slug":"17-crore-purchase-after-lockdown-wheel-turned-everyone-but-mobile-laptop-fastest-bareilly-news-bly406523678","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 करोड़ की खरीदारीः लॉकडाउन के बाद पहिया तो सबका घूमा मगर मोबाइल-लैपटॉप सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 करोड़ की खरीदारीः लॉकडाउन के बाद पहिया तो सबका घूमा मगर मोबाइल-लैपटॉप सबसे तेज
विज्ञापन
बरेली के बटलर प्लाजा में लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से दफ्तर का काम-पढ़ाई और सिनेमाघर बंद होने से फिल्मों के लिए लैपटॉप की मांग बढ़ी, हॉटस्टार और अमेजन से फिल्में-प्रोग्राम देखने को डिमांड बढ़ी, बाजार खुलते ही करीब 250 लैपटॉप और पार्ट्स बिके
विज्ञापन
दो महीने बाद खुले इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक्स, एसी बाजार में खूब हुआ कारोबार, भवन निर्माण का सामान भी जमकर बिका
बरेली। लॉकडाउन-4 में प्रशासन की ओर से तय किए गए शेड्यूल के तहत बृहस्पतिवार को मोबाइल-लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, एसी और इलेक्ट्रिक सामान के बाजार खुलते ही भीड़भाड़ से अट गए। मोबाइल और लैपटॉप की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। बटलर प्लाजा में तो पूरे दिन जाम जैसे हालात बने रहे। इसके अलावा भवन निर्माण, बर्तन और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ दिखी। हालांकि फर्नीचर बाजार का सन्नाटा नहीं टूटा।
विज्ञापन
शेड्यूल के मुताबिक बाजार नौ बजे से खुलने थे लेकिन बटलर प्लाजा में इससे पहले ही लोगों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। बटलर के कारोबारियों ने बुधवार को ही पूरे परिसर में सैनिटाइजेशन और सफाई कराई थी लिहाजा सुबह बाजार खुलते ही कारोबार शुरू हो गया और दुकानों पर भीड़ टूट पड़ी। शाम छह बजे बाजार बंद होने के समय तक चहल-पहल बनी रही। दो महीने बाद खुले बटलर प्लाजा में आसपास के जिलों से भी तमाम लोग खरीदारी करने पहुंचे। भीड़ इस कदर थी कि पूरे बटलर प्लाजा में पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गई। दुकानों के बाहर सामाजिक दूरी के मानक भी पूरे दिन टूटते दिखे। तमाम दुकानों और काउंटरों पर सैनिटाइजर नहीं था और तमाम लोगों ने मास्क लगाने की भी जरूर नहीं महसूस की। ऐसे ही हालात के बीच मोबाइल और कंप्यूटर बाजार में पहले दिन सात करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल सेक्टर में लोगों ने पुरानी बुकिंग पर अपनी डिलीवरी ली। सहालग का इस बाजार पर साफ असर दिखाई दिया। पहले ही दिन तीन सौ से ज्यादा बाइक और स्कूटी बिक गए। 35 कारें भी बिक गईं। व्यापारियों ने बताया कि पहले ही दिन ऑटोमोबाइल बाजार में चार करोड़ से ज्यादा कारोबार होने का अनुमान है। शुक्रवार को यह आंकड़ा और बढ़ेगा। भवन निर्माण के लिए आयरन, सीमेंट, पेंट, बजरी, रेता, पत्थर, टाइल्स के बाजार भी चमका। बर्तन, घरेलू बिजली उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में भी सहालग का असर दिखाई दिया।
लस्सी की दुकानें कोरोना और पुलिस के खौफ से मुक्त
छूट का नाजायज फायदा लस्सी जैसे पेयों की दुकानों पर उठाया गया। नावल्टी चौराहा, सैलानी, चौपुला चौराहा इलाकों में दुकानों पर ही लोगों लस्सी पिलाई गई। नावल्टी चौराहे की एक दुकान पर न सामाजिक दूरी दिखी न सैनिटाइनेशन का इंतजाम। प्रेमनगर, सीबीगंज, डीडीपुरम, राजेंद्रनगर आदि इलाकों अनुमति न होने के बावजूद खाने-पीने की दुकानें खुल गईं।
मार्बल, टाइल्स, सेनेटरी बाजार में असमंजस
प्रशासन ने तय किया है कि मार्बल, टाइल्स और भवन निर्माण संबंधी बाजार मंगल, बृहस्पति और शुक्रवार को खुलेगा जबकि सेनेटरी और प्लम्बर की दुकानें सोमवार, बुध और शनिवार को खोलने का निर्देश दिया गया है। भवन निर्माण संबंधी कारोबार के दो शेड्यूल जारी होने से असमंजस पैदा हुआ तो कारोबारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि ये सभी बाजार एक ही दिन में खोले जाएं।
हूटर बजते ही शटर गिरने शुरू
सुबह नौ से शाम छह बजे तक बाजार समय होने के कारण पुलिस वाहनों से आधा घंटे पहले ही हूटर बजना शुरू हो गया। इसके साथ ही व्यापारियों ने बाहर रखा सामान समेटना शुरू किया और शटर गिराने लगे। हालांकि इस हूटर का असर पटेल चौक के पास एक इलेक्ट्रानिक उपकरण विक्रेता पर असर नहीं दिखा। बताया कि यह प्रतिष्ठान लॉकडाउन अवधि में खुलती रही। कई लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।
आज यह बाजार खुलेगा
ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, कास्मेटिक, कंप्यूटर, मोबाइल, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक्स, एसी, हार्डवेयर, मार्बल, भवन निर्माण सामग्री, बर्तन बाजार।
विज्ञापन
दो महीने बाद खुले इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक्स, एसी बाजार में खूब हुआ कारोबार, भवन निर्माण का सामान भी जमकर बिका बरेली। लॉकडाउन-4 में प्रशासन की ओर से तय किए गए शेड्यूल के तहत बृहस्पतिवार को मोबाइल-लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, एसी और इलेक्ट्रिक सामान के बाजार खुलते ही भीड़भाड़ से अट गए। मोबाइल और लैपटॉप की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। बटलर प्लाजा में तो पूरे दिन जाम जैसे हालात बने रहे। इसके अलावा भवन निर्माण, बर्तन और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ दिखी। हालांकि फर्नीचर बाजार का सन्नाटा नहीं टूटा।