{"_id":"67e70f7669f3a4b34e0978c1","slug":"1667-crore-rupees-will-be-spent-to-implement-the-new-schemes-bareilly-news-c-4-lko1064-608159-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नई योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए खर्च होंगे 1667 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नई योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए खर्च होंगे 1667 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बरेली। बीडीए शहर के विकास और नई योजनाओं को धरातल पर उतारने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1667 करोड़ रुपये खर्च करेगा। पूरे साल में 1145 करोड़ रुपये की आमदनी का आकलन है। खर्चे के लिए शेष बजट की पूर्ति पिछले वर्षों के बचे हुए बजट से होगी। व्यय के बाद भी अगले साल के लिए बचत रहेगी। भूखंड और भवन बेचकर 650 करोड़ रुपये बीडीए कमाएगा। आय-व्यय के इस ब्योरे के साथ पेश बजट पर बीडीए बोर्ड की बैठक में मुहर लगी। यह पिछली बार के मुकाबले 232 करोड़ खर्च बढ़ाया गया। आमदनी में 179 करोड़ के इजाफे की उम्मीद की गई है।
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर आयोजित बीडीए बोर्ड की 91वीं बैठक में पिछली बैठक के कार्यवत्त की पुष्टि के साथ एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए वित्तीय वर्ष का बजट रखा गया। चौपुला स्थित रेल विकास भूमि के प्रस्तावित आवासीय और व्यवसायिक निर्माण के मानचित्र को मंजूरी देने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीडीए बोर्ड के सदस्य व पार्षद राजेश अग्रवाल कहा कि परिसर के आसपास के भू-उपोयग के अनुसार ही मंजूरी दी जाएगी। रामगंगानगर आवासीय योजना में दस प्रतिशत से कम या ज्यादा भूमि के मामलों में दूसरे सेक्टर में भूखंड देने के प्रस्ताव को पारित नहीं किया गया। तय हुआ कि पहले यह देख लिया कि जिस सेक्टर में भूखंड आवंटित हुए था। उसी सेक्टर में आवंटित भूखंड से छोेटा भूखंड दिया जा सकेगा। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि 2832 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है। इसमें 667 करोड़ रुपये खर्च और 1145 करोड़ की आमदनी का प्रावधान है। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, पार्षद एवं शालिनी वर्मा, नवल किशोर, नामित सदस्य मुकेश कठेरिया, पुष्पेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
बैनामे में पत्नी का नाम न दर्ज करने के मामले में शासन से मार्गदर्शन लेगा बोर्ड
बरेली। पति-पत्नी में विवाद है और तलाक की नौबत है। इस संबंध में केस भी चल रहा है तो ऐसे मामलों में भूखंड व भवन खरीदने वाले लोग विक्रय पत्र में पत्नी का नाम नहीं लिखवाना चाहते हैं। इससे संबंधित प्रस्ताव आने पर बोर्ड ने कहा कि बैनामे में पति-पत्नी दोनों के नाम लिखने का शासनादेश है। इसलिए बोर्ड इस खुद निर्णय लेने के स्थान शासन से मार्गदर्शन चाहेगा।
विज्ञापन
भोजीपुरा के सपा विधायक पहले अवैध निर्माण गिराएंगे तब मानचित्र होगा स्वीकृत
भोजीपुरा में इस्लाम साबिर अंसारी, सपा विधायक शहजिल इस्लाम और राहिल इस्लाम ने हाईवे फैसलिटी जोन में मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर शार्प प्लाईवुड इंडस्ट्री के लिए टीन शेड आदि का निर्माण किया गया है। कंपाउंडिंग के आए इनके प्रस्ताव को बोर्ड में हरी झंडी नहीं मिली। बोर्ड ने तय किया कि पहले यह अवैध निर्माण ध्वस्त करेंगे तब उतने हिस्से के निर्माण को शमन किया जा सकेगा, जितना निर्माण अनुमान्य है। इसी तरह बड़ा बाइपास के निकट नवदिया कुर्मियान में श्यामबिहारी पटेल से एक होटल बनाए जाने के लिए मानचित्र स्वीकृति पर कहा गया कि पहले से ढाबे का अवैध निर्माण मौके पर है, उसे खुद श्याम बिहारी हटाएं, उसके बाद नियमानुसार होटल का मानचित्र स्वीकृत होगा। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- --
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- रामगंगानगर आवासीय योजना के आसपास के क्षेत्र में रामगंगा योजना लागू होने से जमीनों की कीमत बढ़ी है।
- भोजीपुरा क्षेत्र के मनेहरा, बिथरी क्षेत्र के कुआंटांडा, सदर क्षेत्र के नवदिया झादा, दभौरा खंजनपुर में पेट्रोलपंप फिलिंग स्टेशन के लिए अनापत्ति देने का निर्णय लिया गया।
- टियूलिया में भू-उपयोग बदल कर यूपीसीडा की ओर से स्वीकृत प्रस्ताव पर वेयरहाउस बनाने के लिए मंजूरी दी गई।
- बनखंडीनाथ चौराहे से चंदपुर बिचपुरी, अब्दुल्लामाफी कचौली व अहलादपुर होते हुए बड़ा बाइपास तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए किसानों से ली जाएगी सहमति।