फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कैंट के बंगलों में केंद्र व राज्य के दफ्तर संचालित होने पर डीएम को नोटिस

कैंट के बंगलों में केंद्र व राज्य के दफ्तर संचालित होने पर डीएम को नोटिस

Sat, 04 May 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
कैंट के बंगलों में केंद्र व राज्य के दफ्तर संचालित होने पर डीएम को नोटिस
बरेली। कैंट के चार बंगलों पर कई सालों से केंद्र व राज्य सरकार के विभागों के अवैध कब्जा करने का मामला जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। रक्षा संपदा विभाग ने इन बंगलों को खाली कराने के लिए कई बार नोटिस दे चुका है लेकिन इसका कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इस मामले में रक्षा संपदा अधिकारी की तरफ से डीएम को नोटिस दिया गया है। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों का कहना है कि इस इस मामले में संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब होगी।
विज्ञापन

रक्षा संपदा विभाग के रिकार्ड के तहत 3.253 एकड़ में बने बंगला नंबर 35 में वाणिज्य कर सचल दल प्रथम इकाई के असिस्टेंट कमिश्नर, 11.977 एकड़ में बने बंगला नंबर 61 में कुष्ठ कार्यालय, 2.656 एकड़ में बने बंगला नंबर 69 में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय व्यापार कर संभार और 2.843 एकड़ में बने बंगला नंबर 70 में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड का कार्यालय ओल्ड ग्रांट बंगला के नियमों का दरकिनार करके कई सालों से संचालित हो रहा है। ये बंगला खाली कराने के लिए विभागों को कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं लेकिन किसी भी विभाग ने इनका संज्ञान नहीं लिया है। इसके बाद अब रक्षा संपदा अधिकारी ने डीएम को पत्र लिखकर इन मामलों की जांच कराए जाने के लिए नोटिस दिया है। पिछले दिनों कैंट के लोगों ने भी इन बंगलों में संचालित हो रहे दफ्तरों के चलने पर आपत्ति जाहिर की थी। उनका कहना है कि कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की इंफोर्समेंट टीम अक्सर टैक्स चोरी के माल को वाहनों सहित कैंट में डंप करती है। इससे कैंट में वाहनों का जमावड़ा रहता है। इसकी आवाजाही से हादसे की भी संभावना रहती है। डीएम के पास मामला पहुंचने के बाद इसकी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


इस मामला को लेकर संज्ञान लिया जा रहा है। इसमें जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद यथासंभव कार्रवाई की जाएगी। - रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed