{"_id":"5cbb825ebdec2214720fcaf9","slug":"161555792478-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का लोहा दुनिया में मनवाना है तो बनाएं मजबूत पीएम और दमदार सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत का लोहा दुनिया में मनवाना है तो बनाएं मजबूत पीएम और दमदार सरकार
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने 2014 में प्रधानसेवक पर भरोसा किया, जिसका परिणाम सबके सामने है। देश की प्रगति बहुत तेज हो गई है। यह सिर्फ मोदी की वजह से नहीं हुई है बल्कि 130 करोड़ जनता की बदौलत हुई है। जनता ने उस सोच को बदला है, जब लोग कहते थे कि भारत में अब कुछ नहीं हो सकता। अगर भारत का दुनिया में लोहा मनवाना है तो देश में मजबूत प्रधानमंत्री और दमदार सरकार बननी चाहिए।
पीएम ने कहा कि 2014 से पहले क्या कोई सोच सकता था कि हर घर में शौचालय बन जाएंगे? केंद्र में भाजपा की सरकार आने से पहले कोई भी विश्वास नहीं करता था कि कोई प्रधानमंत्री झाड़ू भी पकड़ सकता है। उनकी सरकार आने के बाद निराशा के बादल छंटे। गरीबों को बिजली कनेक्शन मिले। गैस मिलना आसान हो गया। गरीबों का बैंक में आसानी से खाता खुलने लगा। उसमें हजारों रुपए जमा होने लगे। गांव और गरीब के हाथ में स्मार्ट फोन आ गया। यह सब तब संभव हो पाया, जब आपने भाजपा को निर्णायक बहुमत दिया और मजबूत सरकार बनवाई। इस बार भी केंद्र में मजबूत सरकार होगी तो दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ेगा। मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वालों की पुरानी मान्यताओं को उन्होंने तोड़ दिया। सरकार ने विकास और काम की राजनीति शुरू की। यह जनता का विश्वास ही था कि केंद्र सरकार बनने के बाद जब 2017 में यूपी में विधानसभा चुनाव हुए तो यहां जाति और क्षेत्र की सीमाएं टूट गईं और प्रचंड बहुमत से योगी सरकार बनी। यही नए भारत की शुरूआत थी। मजबूत समाज ही मजबूत राष्ट
का निर्माण करता है। दुनिया भी दमदार सरकार को मानती है। देश तभी दमदार होता है, जब वह एकजुट हो और वहां मजबूत सरकार हो। जनता से सीधा सवाल करते हुए मोदी ने कहा- क्या आपको उन पर भरोसा है? जब भीड़ से आवाज आई-हां।