{"_id":"5c7ece74bdec2214323f2531","slug":"161551814260-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक अब्बासनगर में छह महीने से जल भराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक अब्बासनगर में छह महीने से जल भराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पार्षद ने जलभराव की समस्या का समाधान नहीं कराया तो क्षेत्र की तमाम महिलाएं एवं पुरुष मंगलवार को शिकायत लेकर नगर निगम पहुंच गए। मेयर उमेश गौतम से मुलाकात कर उन लोगों ने शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
लोगों ने बताया कि पुराना शहर के मोहल्ला चक अब्बासनगर में छह महीने से नालियों का पानी गली में भरा है। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशान होना पड़ता है। बच्चे एवं बुजुर्गों की समस्या ज्यादा है। जलभराव के चलते मच्छर होने से बीमारियों का भी डर बना हुआ है। वे लोग मामले की शिकायत लेकर पार्षद के घर भी गए लेकिन उन्होंने समस्या का समाधान नहीं कराया। मेयर उमेश गौतम ने स्वास्थ्य विभाग को सफाई के निर्देश दिए हैं। शिकायत करने वालों में अख्तर, महरूनिशां, राशिद, हसीन मियां, नाजमा आदि शामिल रहे।
नाले पर गेट लगाकर किया दोबारा कब्जा
बरेली। नगर निगम द्वारा नाले से अतिक्रमण हटवाने के बाद साहूकारा में एक व्यापारी ने दोबारा कब्जा कर लिया है। क्षेत्र की महिलाओं की शिकायत पर मेयर उमेश गौतम ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
साहूकारा में शेरों वाला फाटक के पास रहने वाली महिलाओं ने मेयर को दी शिकायत में कहा है कि एक व्यापारी ने नाले पर फाटक लगाकर अतिक्रमण कर अपर्नी इंटें एवं अन्य सामान रख दिया है। इसके चलते रास्ता बंद हो गया है। पूर्व में एक बार नगर निगम व्यापारी का सामान हटवा चुका है लेकिन अब वह दोबारा मनमानी कर रहा है। लोगों के विरोध पर वह झगड़े पर आमादा है, जिसके चलते आवागमन में दिक्कत होती है। महिलाओं की शिकायत पर मेयर ने स्वास्थ्य विभाग और अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।