फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अधूरा बना नाला उफना तो डूबी सड़क

अधूरा बना नाला उफना तो डूबी सड़क

Thu, 28 Feb 2019 02:22 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
अधूरा बना नाला उफना तो डूबी सड़क
बरेली। भारत सेवा ट्रस्ट रोड पर अतिक्रमण न टूटने की वजह से नाले का निर्माण अधर में लटका है। अधूरा बना नाला बुधवार को बारिश के बाद उफना तो सड़क पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों कोहाड़ापीर बिजलीघर से कृष्ण लीला कॉम्प्लेक्स तक 20 लाख रुपये की लागत से करीब दो सौ मीटर लंबा नाला मंजूर हुआ था। निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू हुआ, लेकिन कृष्ण लीला कॉप्लेक्स के सामने कुछ अतिक्रमण के चलते पूरा नहीं हो सका। जितनी खुदाई हो पाई, ठेकेदार ने वहां काम शुरू करा दिया। बाकी काम अधर में लटक गया। इसी बीच नाला निर्माण के चलते जलनिकासी बंद होने और कुछ बारिश के चलते यहां पर जलभराव हो गया। कई दिन से पानी भरे होने के चलते सड़क में भी गड्ढे हो गए और लोग उनमें फिसलकर गिरने लगे हैं। भारत सेवा ट्रस्ट के पास सड़क पर जलभराव से परेशान लोगों ने नगर निगम में भी शिकायत की। इसके बाद बुधवार दोपहर बाद ठेकेदार ने पंप लगाकर सड़क का पानी निकलवाया, लेकिन अतिक्रमण होने के चलते इसका स्थाई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

मामले की जांच कराई जाएगी। अतिक्रमण हटवाकर नाला निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा। फिलहाल पंप लगाकर सड़क का पानी निकलवाया जा रहा है। - एसके अंबेडकर, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed