{"_id":"5c6ef8d3bdec227376728a10","slug":"161550776531-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी पैदल मार्च में जाएंगे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी पैदल मार्च में जाएंगे दिल्ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिल्ली में राष्ट्रीय संघर्ष समिति की ओर से होने वाले पैदल मार्च में भाग लेने जाएंगे। इसे लेकर रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुराने बस अड्डे पर बैठक होगी। इसमें बरेली क्षेत्र से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।
संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष एके अरोरा ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि संघर्ष समिति की ओर से 27 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर से पूर्वाह्न 11 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें देशभर के प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। आंदोलन को सफल बनाने के लिए 26 फरवरी को केंद्रीय नेतृत्व की पुराने बस अड्डे पर आम सभा होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई भत्ते की मांग पूरी नहीं हुई तो 15 मार्च को रेल रोको आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में वीएस वर्मा, राम सिंह, रुस्तम सिंह, टीपी निगम, डीडी शर्मा, प्रमोद कुमार, जेपी मल्होत्रा, आरपी शर्मा, महेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।