फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   किसान सम्मान निधि हो गई दलाली की शिकार, रिश्वत लेते वायरल हुआ लेखपाल का वीडियो, सस्पेंड

किसान सम्मान निधि हो गई दलाली की शिकार, रिश्वत लेते वायरल हुआ लेखपाल का वीडियो, सस्पेंड

Sat, 16 Feb 2019 01:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि हो गई दलाली की शिकार, रिश्वत लेते वायरल हुआ लेखपाल का वीडियो, सस्पेंड
बरेली/बहेड़ी। हाल ही में शुरू हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी दलाली की शिकार हो गई। लेखपाल खतौनियों के सत्यापन के नाम पर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बहेड़ी के गांव जुआ जवाहरपुर में किसानों ने इसका वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल कर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसडीएम बहेड़ी ममता मालवीय आदि से शिकायत की तो शाम को आरोपी लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किसानों को छह हजार रुपये सालाना सम्मान निधि देने की घोषणा की है। इसके लिए किसानों के आवेदन और सत्यापन का काम शुरू हो चुका है। किसान अपने फार्म भरकर लेखपालों के पास जमा कर रहे हैं। मगर खतौनी के सत्यापन के नाम पर लेखपाल किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। आरोप है कि बहेड़ी के ग्राम जुआ जवाहरपुर के लेखपाल अनिल सिंह ने गांव पहुंचकर किसानों से प्रति फार्म सौ-सौ रुपये की अवैध वसूली शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप वायरल कर दिया। इस वीडियो में लेखपाल खुलेआम बेखौफ होकर किसानों से रुपये वसूलता दिख रहा है। इसके साथ ही शिकायती पत्र मुख्यमंत्री, एसडीएम और तहसीलदार को भेजा। शिकायत करने वालो में अब्दुल रसीद, अब्दुल लतीफ, रफीक अहमद, अतीक अहमद, सेवा राम, अकील हसन खां आदि किसान हैं। शाम को मामले पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ममता मालवीय ने लेखपाल अनिल सिंह को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


लेखपाल के खिलाफ पहले भी हुई शिकायत
इससे पहले लेखपाल अनिल सिंह मवई काजियान गांव में तैनात थे। इस गांव के शफीक अहमद ने नौ मार्च को डीएम को पत्र भेजकर हलका लेखपाल अनिल सिंह की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि जेल में बंद भाई के जमानतियों की तस्दीक करने के एवज में धोखाधड़ी कर उनसे 4200 रुपये ठग लिए गए। रुपये वापस मांगने पर लेखपाल उन्हें धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल अनिल सिंह का रिश्वत लेने का वीडियो संज्ञान में आया है। उसे सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच तहसीलदार को करने के आदेश दिए गए हैं। - ममता मालवीय, एसडीएम बहेड़ी

गांव का जनसुविधा केंद्र बंद चल रहा है। दूसरे केंद्र से खतौनी निकलवानी थी इसलिए 20-20 रुपये इकट्ठे किए थे। गांव में जाकर इस मामले की जांच की जा सकती है। मगर गांव का एक युवक वीडियो बनाकर दो दिन से ब्लैकमेल कर रहा था। रुपये न देने पर उसे वायरल कर दिया। - अनिल सिंह, लेखपाल जुआ जवाहरपुर


दो रुपये का फार्म बाजार से मिल रहा दस रुपये में
सिरौली। किसान सम्मान योजना में सिरौली में भी मनमानी की शिकायतें सामने आई हैं। लेखपाल दलालों को लगाकर किसानों से वसूली करा रहे हैं। मात्र दो रुपये कीमत का फार्म बाजार से 10 रुपये में खरीदवाया जा रहा है। इसके बाद फार्म को ऑनलाइन कराने के नाम पर किसानों से वसूली होती है। फार्म भरने के लिए भी लेखपाल के दलाल 50 रुपये की वसूली कर रहे हैं। इसको लेकर किसानों ने एसडीएम आंवला से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed