{"_id":"5c5f3107bdec2208b000fbcf","slug":"161549742343-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रोच्चार से यज्ञोपवीत संस्कार यज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रोच्चार से यज्ञोपवीत संस्कार यज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्री त्रिवटीनाथ सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय में शनिवार को ब्रह्मचारी बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार और यज्ञ का अनुष्ठान हुआ। आचार्य महेश चंद्र शर्मा, आदेश शर्मा और वरिष्ठ छात्रों के कुशल निर्देशन में गणेशाम्बिका पूजन, मातृ-पूजा, नंदी श्राद्ध, नवग्रह-पूजन, कलश स्थापना, पंचांग पीठस्थ देव पूजन विधिवत संपन्न हुआ।
प्रधानाचार्य बंशीधर पांडेय ने बताया कि प्रतिवर्ष माघ शुक्ल की पंचमी पर गुरुकुल में प्राचीन वैदिक ऋषिकुल परंपरानुसार सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, यज्ञ और वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। शनिवार को नए प्रवेश करने वाले छात्रों का यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार का ब्रह्मचारी वेश में प्राचीन गुरुकुल परिपाटी से अवगत कराया गया। उन्हें वेद, कर्म, ध्यान, साधना आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बालिकाओं ने भी वेदाध्ययन के लिए संस्कृत पढ़ने की इच्छा जाहिर की थी। साथ ही, बताया कि कुछ अन्य धर्मों के विद्यार्थियों ने भी संस्कृत पढ़ने के लिए संपर्क किया था, वह यज्ञोपवीत संस्कार भी सीखने को कह रहे थे, उन्हें मार्च में बुलाया गया है। बताया कि कल मुख्य आयोजन होगा।