फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ठेकेदार पर कसा शिकंजाः किला बाईपास रोड पर फिर से होगा पैच वर्क

ठेकेदार पर कसा शिकंजाः किला बाईपास रोड पर फिर से होगा पैच वर्क

Wed, 06 Feb 2019 01:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार पर कसा शिकंजाः किला बाईपास रोड पर फिर से होगा पैच वर्क
बरेली। शहर की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने के नाम पर 50 लाख के पैच वर्क के कामों की जांच शुरू करा दी गई है। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने इस मामले में ठेकेदार को फिर से रोड सही कराने के आदेश दिए हैं, ताकि गड्ढों को फिर से भरा जा सके, लेकिन पैचवर्क की क्वालिटी इतनी खराब है कि गड्ढों को भरने के लिए लगाया गया बजरी और कोलतार पूरी तरह से उधड़ गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी है।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर की तमाम सड़कों की हालत काफी खस्ताहाल हो गई थी। इसमें किला बाईपास रोड काफी क्षतिग्रस्त थी। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड भवन के अधिकारियों ने इस सड़क की मरम्मत कराने के नाम पर करीब दस लाख रुपये का पैच वर्क कराया, लेकिन गड्ढों को भरने के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई। बताते हैं कि गड्ढे भरने के लिए बजरी और तारकोल का इस्तेमाल नाम मात्र ही किया गया। ऐसे में यह रोड फिर से खराब हो गई।
विज्ञापन

किला पुल के पास, क्रॉसिंग के नजदीक, पुलिस चौकी के सामने, अलखनाथ मंदिर के पास, हार्टमन फाटक सहित कई जगहों पर पूर्व में भरे गए गड्ढे उधड़ गए हैं। कोलतार और बजरी निकल जाने से सड़क पर फिर से गहरे गड्ढे हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने बरेली रोड पर सुभाष नगर की तरफ भी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम कराया था। कुतुबखाना से कुदेशिया की तरफ भी सड़क पर पूर्व में गड्ढे भरने का काम हुआ था। वहां भी सड़क फिर से खराब हो गई है। मामला सामने आने के बाद चीफ इंजीनियर ने ठेकेदार को पैच वर्क का काम फिर से कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही इसमें शामिल जेई-एई से भी जवाब मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किला बाईपास रोड पर फिर से मरम्मत कराने का आदेश दे दिया गया है। यह गंभीर मामला है। ऐसी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित इंजीनियरों को बुलाकर उनका जवाब भी लिया जाएगा।
- राकेश राजवंशी, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed