फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   493 किमी का सेक्शन फोरलेन होगा जीपीएस से लैस

493 किमी का सेक्शन फोरलेन होगा जीपीएस से लैस

Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
493 किमी का सेक्शन फोरलेन होगा जीपीएस से लैस
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे
बरेली। रेलवे ने 6400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है जिसमें नई दिल्ली से लखनऊ तक 493 किमी तक चार लेने का ट्रैक इलेक्ट्रिीफाइड होना है जिससे सेमी हाईस्पीड का तोहफा बरेली के लोगों को मिलेगा। यह सेक्शन जीपीएस से लैस होगा। बता दें कि 21 जनवरी को सुभाषनगर की सेकेंड एंट्री के उद्घाटन के दौरान मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल से मुरादाबाद से रोजा तक 168 किलोमीटर के सेक्शन पर फोरलेन ट्रैक होने का संकेत दिया था। उन्होंने बताया कि था रेलवे बोर्ड ने 560 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं। नए वित्त बजट में काम शुरू होने की उम्मीद है। नई लाइनें बिछने के बाद सेमी हाई स्पीड और मालगाड़ियों को गुजारा जाएगा जिससे मुरादाबाद-लखनऊ सेक्शन पर ट्रेनें लेट न हो।
विज्ञापन


महिला कोच में लगेगा पैनिक बटन
रेलवे सभी महिला कोचों को बीच में लगाकर उनमें पैनिक बटन भी लगाएगा जिसका संबंध रेलवे कंट्रोल से होगा। महिला कोच में कोई भी घटना होने पर अगले स्टेशन पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके अलावा कोच में आरपीएफ की महिला कांस्टेबल भी तैनात रहेंगी। आरपीएफ 182 हेल्प लाइन से भी महिलाओं को सुविधा हुई है। इसके अलावा सभी ट्रेनों के कोच में सीसीटीवी लगाए जाएंगे जिनका संबंध स्टेशनों के सीसीटीवी रूम से होगा।
विज्ञापन


फिर बंधी बहेड़ी-खटीमा रेल मार्ग बनने की उम्मीद
पूर्वोत्तर रेलवे को मिले 426 करोड़ रुपये
रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे के विकास के लिए 426 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे बहेड़ी-खटीमा सेक्शन पर रेलवे लाइन बिछने की उम्मीद फिर बंध गई है। दोनों सेक्शन करीब दस साल से प्रस्तावित हैं, लेकिन बजट की कमी से काम शुरू नहीं हो रहा था। अब नई ट्रेनें न चलने से हुई बचत को रेलवे लाइनों को बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 के रेल बजट और 2014 के आम बजट में बहेड़ी-खटीमा के 80 किमी के सेक्शन पर इज्जतनगर मंडल में लाइन बिछाने के लिए बजट जारी हुआ लेकिन बजट को आमान परिवर्तन में खपा दिया गया। किसानों ने भी पटरी बिछाने के लिए जमीन देने पर आपत्ति की जिससे काम ठप हो गया। तत्कालीन विधायक छत्रपाल सिंह और अताउर रहमान ने भी इस मुद्दे पर समर्थन दिया था। दोनों विधायकों की किसानों से बातचीत अंतिम दौर में थी लेकिन ऐन मौके पर इज्जजनगर के मंडलीय अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए। अब फिर रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे के विकास के लिए 426 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पूर्वोत्तर रेलवे में तीनों मंडलों में सबसे अधिक काम इज्जतनगर मंडल में होने है। पहले किच्छा से खटीमा तक लाइन बिछाने का प्रस्ताव था लेकिन रास्ते धौरा, बैगुल और जंगल को देखते हुए रेलवे ने इस रूट पर लाइन बिछाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed