{"_id":"5c3655bebdec2256cd7e254a","slug":"161547064766-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ लक्ष्य पूरा, बीत गई दस जनवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुआ लक्ष्य पूरा, बीत गई दस जनवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शासन ने दस जनवरी तक कान्हा पशु आश्रय गृह में 300 आवारा गोवंशीय पशुओं को पहुंचाने के निर्देश दिए थे। मगर लगातार आ रही अड़चनों के चलते यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। बृहस्पतिवार तक कान्हा में 156 जानवर ही पहुंच सके थे।
सड़कों पर घूमने वाले आवारा गोवंशीय पशुओं को हादसे से और किसानों को फसल के नुकसान से बचाने के लिए इन्हें पकड़ने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार दस जनवरी तक नगर निगम को कान्हा पशु आश्रय गृह में 300 जानवरों को पहुंचाना था। मगर लगातार इसमें व्यवधान उत्पन्न हो रहा है और पुलिस का भी सहयोग नहीं मिल रहा। दो बार निगम की टीम से जानवर छीने जाने के बाद बृहस्पतिवार को निगम की टीम ने बहुत ही हल्की गति से अभियान चलाया। किसी ने भी विरोध किया तो पकड़ा गया जानवर फौरन छोड़ दिया गया, जिसके चलते दिन भर में सिर्फ दस आवारा जानवर ही पकड़े जा सके। इनको मिलाकर कान्हा में पशुओं की संख्या अब 156 हो गई है। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि आवारा गोवंशीय पशुओं को लगातार पकड़ा जा रहा है।