फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टक्कर से खड़ा ट्रैक्टर पलटा, दो भाइयों की दबकर मौत

टक्कर से खड़ा ट्रैक्टर पलटा, दो भाइयों की दबकर मौत

Thu, 27 Dec 2018 11:37 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
टक्कर से खड़ा ट्रैक्टर पलटा, दो भाइयों की दबकर मौत
शाहजहांपुर/तिलहर। नेशनल हाईवे पर बिलहरी मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर एक मिनी ट्रक की टक्कर से पलट गया। उसके नीचे दबकर ममेरे-फुफेरे दो भाइयों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। ट्रैक्टर से पहले मिनी ट्रक ने एक कार को भी अपनी चपेट में लिया, जिससे कार सवार दंपति समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव नौगाईं निवासी 22 वर्षीय अनुज कुमार बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपने फुफेरे भाई 21 वर्षीय शैलेंद्र कुमार को गांव से हाईवे तक छोड़ने के लिए साइकिल से आया था। शैलेंद्र बरेली में बीएससी का छात्र है और वहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार को शैलेंद्र को बरेली जाना था। बिलहरी मोड़ के पास दोनों भाई वाहन के इंतजार में खड़े हो गए। पास में पंचर मरम्मत की दुकान के पास एक ट्रैक्टर खड़ा था। कुछ ही पलों बाद शाहजहांपुर की ओर से आ रहा एक डीसीएम मिनी ट्रक ओवरटेक करते वक्त कार से साइड से टकरा गया। कार को बचाने की कोशिश में मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से पीछे जा टकराया। टक्कर से ट्रैक्टर आगे बढ़ा और सामने खड़े चार लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। इसके नीचे दबकर अनुज और शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कस्बे के मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी 50 वर्षीय राजू व तालबीपुर दुगड़िया निवासी 28 वर्षीय प्रदीप कुमार घायल हुए, दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मिनी ट्रक का चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार तिलहर के मोहल्ला मौजमपुर निवासी 33 वर्षीय प्रतीक गर्ग और उनका छोटा भाई 28 वर्षीय अर्पित गर्ग व अर्पित की पत्नी 26 वर्षीय राधा गर्ग और उनका 15 दिन का मासूम बेटा घायल हुए। उन्हें पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed