{"_id":"5ba14b30867a557eae2de96c","slug":"161537297200-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक अस्पताल के रोगियों में भी मलेरिया की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक अस्पताल के रोगियों में भी मलेरिया की पुष्टि
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेरिया का प्रकोप मानसिक अस्पताल तक पहुंच गया है। यहां रहने वाले मनोरोगियों का बुखार आने पर एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ ने चेकअप कराया तो उनमें वाईवैक्स मलेरिया की पुष्टि हुई। इन मरीजों को मच्छरदानी में अलग रखा जा रहा है।
जानलेवा बुखार की चपेट में आए देहात क्षेत्र के लोगों में अब तक 2756 फैल्सीपेरम मलेरिया से पीड़ित पाए जा चुके हैं। इनकी आरडीटी किट से जांच कराई गई है। वहीं वाईवैक्स मलेरिया के 6228 रोगी सामने आए हैं। डॉक्टरों के लिए यह भी चिंता का विषय है कि 207 मरीजों में दोनों मलेरिया के लक्षण मिले हैं। मिक्स इंफेक्शन वाले इन मरीजों की खास मॉनीटरिंग की जा रही है। मंगलवार को इलाज के दौरान फैल्सीपेरम के 291 नये मरीज सामने आए हैं। वहीं वाईवैक्स के 933 नये मरीज मिले हैं। यह सभी मरीज मझगवां, फरीदपुर, आंवला, भमोरा, बिशारतगंज में सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. विनीत सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को 8612 रोगियों को दवा दी गई। 995 गांवों में लार्वीसाइडल स्प्रे और 13 गांवों में फागिंग कराई गई है।