फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बैंकों के विलय के फैसले के विरोध में उतरा बैंक यूनियन

बैंकों के विलय के फैसले के विरोध में उतरा बैंक यूनियन

Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बैंकों के विलय के फैसले के विरोध में उतरा बैंक यूनियन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने सरकार के देना बैंक, विजय बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के विलय के फैसले का विरोध किया है।
विज्ञापन

सरकार के इस आदेश को लेकर फोरम की मीटिंग अध्यक्ष सुनील मित्तल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला संयोजक दिनेश सक्सेना ने कहा कि बैंकों का आपसी विलय समस्या का हल नहीं। सरकार के इस फैसले का सभी बैंक कर्मचारी और अधिकारी विरोध करते हैं।

उधर, यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सहायक महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि सरकार की मंशा विलय के नाम पर कर्मचारियों की संख्या में कटौती करना है। सार्वजनिक बैंक आर्थिक जगत की रीढ़ है। विलय की बात देश के साथ धोखा है। अधिकारी संघ के जोनल सेक्रेटरी ओपी बढ़ेरा ने कहा कि सरकार पेटीएम और प्राइवेट बैंक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंकों का विलय करना चाहती है, जो जनहित में नहीं। इस मौके पर अरविंद रस्तोगी, पीके माहेश्वरी, रवि आनंद, पीपी सिंह, नरेश टंडन, अजीत किशोर सक्सेना, अरुण कुमार, चरन सिंह यादव, कुशल गर्ग, रंजन मोहले सहित कई बैंक कर्मचारी नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed