{"_id":"5b1591834f1c1bf66e8b65db","slug":"161528140163-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी वेबसाइट बंद, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी वेबसाइट बंद, हंगामा
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग की वेबसाइट
एक घंटा पहले ही बंद, हंगामा
- प्रशासन ने कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। आबकारी विभाग ने मंडल में 282 अंग्रेजी, देसी और बीयर शॉप की नीलामी के लिए ऑनलाइन टेंडर मांगे थे। टेंडर भरने की अवधि रात आठ बजे तक तय थी, इसका विज्ञापन भी जारी हुआ था, लेकिन विभागीय वेबसाइट एक घंटा पहले ही बंद हो गई, इससे सैकड़ों आवेदक टेंडर नहीं भर पाए। इन लोगों ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर जमकर हंगामा कर ज्ञापन सौंपा। बहरहाल विभाग ने जिलाधिकारी की ओर से आबकारी आयुक्त को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है।
बरेली समेत प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी तादाद में शराब की दुकानों की नीलामी नहीं हो पाई है। लिहाजा पांचवें चक्र में सोमवार को टेंडर मांगे थे। विभाग ने विज्ञापन प्रकाशित कर रात आठ बजे तक निविदाएं भरने का समय दिया था। सोमवार सुबह से ही इच्छुक लोग वेबसाइट पर निविदा प्रस्ताव अपलोड करने में जुट गए। कई कागजों की औपचारिकताएं पूरी करनी थीं और वेबसाइट भी स्लो थी, इसलिए बरेली मंडल में सैकड़ों आवेदन टेंडर प्रकिया पूरी नहीं कर पाए, इस बीच शाम 6:55 बजे वेबसाइट बंद हो गई। विभाग ने एनआईसी से संपर्क किया तो पता चला कि वेबसाइट क्लोज होने का निर्धारित समय 6:55 बजे ही है। विभागीय अफसरों ने बताया कि पोर्टल पर यही समय दर्ज था, लेकिन विज्ञापन में प्रकाशित समय से भ्रम हो गया। प्रभावित आवेदक शमीम अहमद, आरसी जौहरी आदि ने ज्ञापन सौंपकर समय बढ़ाने और फिर से वेबसाइट चालू करने पर जोर दिया है।
मंडल में 282 दुकानों के लिए टेंडर
बरेली मंडल में कुल 282 दुकानों के लिए आवेदन नहीं मिले थे, इसलिए विभाग ने पांचवां चक्र शुरू किया। बरेली जिला में दो अंग्रेजी और 69 देसी शराब की दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए थे। सबसे ज्यादा दुकानें शाहजहांपुर में खाली हैं।
विज्ञापन
वर्जन:
वेबसाइट बंद होने का समय विज्ञापन में रात आठ बजे छपा है, जबकि पोर्टल पर समय शाम 6.55 बजे चल रहा था और उसी समय वेबसाइट बंद हो गई। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट आख्या आयुक्त को सौंप दी है। इस पर स्थानीय स्तर पर कोई फैसला नहीं हो सकता है। - डीएन दुबे, जिला आबकारी अधिकारी