{"_id":"5ab66dff4f1c1bbb758b779a","slug":"161521905151-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल में बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल में बांटे फल
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमएस साहब! रोज ऐसा ही रहे अस्पताल तो कितना अच्छा हो
बरेली। प्रदेश में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। सबसे पहले उन्होंने मेल सर्जिकल वार्ड में फल बांटे। अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं चकाचक देखकर एक भाजपा कार्यकर्ता बोला- सीएमएस साहब रोज ऐसी ही व्यवस्था रहे तो कितना अच्छा हो। यह सुनकर वहां मौजूद सभी डॉक्टर झेंप गए। इसके बाद इमरजेंसी, फीमेल सर्जिकल वार्ड और नेत्र विभाग में करीब 350 मरीजों को फल बांटे गए। दरअसल, सुबह सीडीओ सत्येंद्र सिंह ने सीएमओ को प्रभारी मंत्री के जिला अस्पताल में फल वितरण करने आने की जानकारी दी थी। इस पर जिला अस्पताल का पूरा अमला व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुट गया था। मरीजों के बेड पर नई चादरें बिछा दी गईं। फर्श फिनायल से साफ करा दिए गए। फल वितरण के दौरान सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता, डॉ. अजय मोहन डॉ. वीके धस्माना, डॉ. वागीश वैश्य आदि मौजूद रहे।