फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डीएम ने बताईं प्रशासन की सौ दिन की उपल ब्धियां

डीएम ने बताईं प्रशासन की सौ दिन की उपल ब्धियां

Tue, 27 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने बताईं प्रशासन की सौ दिन की उपल ब्धियां
बरेली।
विज्ञापन

योगी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर जिलाधिकारी डा. पिंकी जोवल ने बरेली प्रशासन की उपलब्धियां बताईं। कहा कि सौ दिनों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में काफी प्रगति की। 2.67 लाख की राजस्व वसूली हुई। प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर, जन औषधि परियोजना और वित्त पोषित योजना के तहत नौ जन औषधि केंद्रों के लाइसेंस जारी किए गए।
डीएम ने बताया कि औषधि विक्रय प्रतिष्ठान के कुल 99 लाइसेंस जारी किए गए। 172 नवीनीकरण निरस्त हुए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 248 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। नकली दवाओं के संदेह में 14 मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई की। 85 नमूने एकत्र कर उनको परीक्षण के लिए भेजा गया। नकली दवाओं के संदेह में 37 लाइसेंस निलंबित और 15 निरस्त किए गए। डा. पिंकी जोवल के अनुसार, शहर के ब्लड बैंकों के आठ निरीक्षण किए गए। फरीदपुर में गुप्त सूचना पर अवैध तरीके से चल रही कामर्शियल आक्सीजन से मेडिकल आक्सीजन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 30 मेडिकल आक्सीजन से भरे सिलेंडर जब्त किए गए। अवैध मेडिकल कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


अगले माह क्यारा ब्लाक घोषित होगा ओडीएफ
जिलाधिकारी ने विकास खंड क्यारा को अगले साल तक खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित करने के लिए एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों की मीटिंग कर रणनीति तैयार की। डीएम ने कहा कि खुले में शौच महिलाओं का एक तरह से अपमान है और उनके स्वाभिमान पर चोट है। दो अक्टूबर 2019 तक पूरे भारत को खुले में शौच से मुक्त करना है। इसके चलते क्यारा ब्लाक अगले माह तक खुले में शौच मुक्त घोषित करने का लक्ष्य सचिव और एडीओ पंचायत प्रधानों के साथ मिलकर पूरा करें। जिलाधिकारी ने बीडीओ, एडीओ पंचायत, और पंचायत सचिवों से ब्लाक को ओडीएफ करने के संबंध में फीड बैक लिया और पूछा कि वह अपनी ग्राम पंचायतों को कब तक ओडीएफ कर देंगे। डीएम ने जुलाई तक का समय दिया और कहा ऐसी ग्राम पंचायतों में दोबारा सर्वे कराकर ओडीएफ करना है। डीएम ने ओडीएफ वार रूम का निरीक्षण कर वहां निर्माण कार्यों की रिपोर्ट और फोटो अपलोड कराए। भ्रमण में ट्रेनी आईएएस अनुपम शुक्ला, डीपीआरओ विनय कुमार समेत ब्लाक के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed