फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   परसाखेड़ा तिराहे की रोटरी में लगेगा झुमका

परसाखेड़ा तिराहे की रोटरी में लगेगा झुमका

Wed, 14 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
परसाखेड़ा तिराहे की रोटरी में लगेगा झुमका
बरेली।
विज्ञापन

कमिश्नर डा.पीवी जगनमोहन की अध्यक्षता में हुई बीडीए की अवस्थापना निधि की बैठक में 22 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को मंजूरी दे दी। परसाखेड़ा तिराहे की रोटरी में झुमका लगाया जाएगा।

अनुमोदित कार्यों में पीलीभीत रोड पर एक दैनिक समाचार पत्र के भवन से एअरफोर्स तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण एवं विद्युत पोल एवं लाईनों को शिफ्ट करने का कार्य जिसकी लागत 4.75 करोड़ रुपये हैं। धर्मकांटा चौराहे से मूर्ति नर्सिंग होम तक सड़क चौड़ीकरण एवं विद्युत लाईनों व 400 केवीए ट्रांसफार्मर शिफ्टिग का कार्य जिसकी लागत 4.23 करोड़ रुपये हैं। रामपुर मार्ग पर कैम्फ र स्टेट रेजीडेंन्सी कालोनी के एप्रोच रोड का सुदृढ़ीकरण का कार्य 25 लाख रुपये में होगा। दिल्ली-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के परसाखेड़ा जीरो तिराहे पर प्रस्तावित रोटरी के अन्दर बरेली का झुमका और बरेली का सुर्मा आदि आधारित थीम पर लैंड स्केपिंग स्कल्पचर विकसित किए जाने में 68 लाख रुपये का खर्च होगा। ट्रांसपोर्टनगर में मैकेनिक्स पॉकेट के अन्तर्गत वाह्नय विद्युतीकरण कार्य एवं 80 एलईडी लाईट की आपूर्ति फिक्सिंग आदि का कार्य 50 लाख रुपये और गांधी उद्यान में प्रवेश द्वार के सम्मुख पार्किंग स्थल का विकास कार्य 25 लाख रुपये और केके हास्पिटल के सामने वाले मार्ग का सुदृढ़ीकरण का कार्य 2.34 करोड़ रुपये है। लोहिया बिहरार में फाइटोरिड टैक्नालॉजी से एसटीपी का निर्माण कार्य एक करोड़ रुपये का खर्च होने हैं। बोलेरो वाहन, एसयूवी एवं ट्रैक्टर ट्राली एवं वाटर टैंकर क्रय करने को 26 लाख रुपये, रामपुर रोड पर मिनी बाईपास तिराहे से वन विभाग की बाउन्ड्री तक दो किलोमीटर लम्बाई में सड़क को फोरलेन सड़क चौड़ीकरण कार्य 5.50 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-5 पार्क का विकास कार्य 31 लाख रुपये मे होगा। वार्ड-11 संजयनगर से त्रिमूर्ति से अमर स्वीट्स तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य 9 लाख रुपये में होना है। विभिन्न स्थलों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग पिट्स की स्थापना को 20 लाख रुपये लगेंगे। वृक्षारोपण की कार्य को 20 लाख रुपये, पीलीभीत बाईपास पर सीतापुर चौराहे से बाल्मीकि बस्ती तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य 1.23 लाख रुपये का हैं। परसाखेड़ा होते हुए रामपुर रोड एवं बड़ा बाईपास मार्ग कार्य 61 लाख रुपये का हैं।
विज्ञापन

बैठक में डीएम पिंकी जोवल, बीडीए उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed