{"_id":"6217eb91425af9682b716117","slug":"16-students-of-bareilly-division-trapped-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Crisis : बरेली मंडल के 16 छात्र यूक्रेन में फंसे, इधर चिंतित हैं परिजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukraine Crisis : बरेली मंडल के 16 छात्र यूक्रेन में फंसे, इधर चिंतित हैं परिजन
Fri, 25 Feb 2022 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:03 AM IST
सार
बरेली के 11, शाहजहांपुर के चार, पीलीभीत का एक छात्र शामिल, खीरी के भी तीन छात्र फंसे हैं यूक्रेन में।
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसी अपनी बेटी तसबीहा का हाल लेते बरेली के एक माता-पिता...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर वहां रह रहे भारतीय छात्रों के परिजन चिंतित हैं। यूक्रेन में बरेली मंडल के 16 छात्र फंसे हैं। इनमें बरेली के 11, शाहजहांपुर के 4 और पीलीभीत का एक छात्र शामिल है। खीरी के तीन छात्र भी यूक्रेन में फंसे हैं।
विज्ञापन
बरेली के छात्रों में सिटी स्टेशन की तसबीहा इकबाल अख्तर और उसका भाई सेमाल खान, किला की इकरा, शहर की ही नेहा, मुमताज और सना खान, बहेड़ी के जावेद, फतेहगंज पश्चिमी के आसिफ, शेरगढ़ के आसिफ खान, नवाबगंज के एहतेशाम अंसारी और मोहम्मद रिजवान शामिल हैं।
विज्ञापन
तसबीहा के मुताबिक बरेली के फाइक इंक्लेव, किला, बहेड़ी, नवाबगंज, फरीदपुर, आंवला के करीब 20 विद्यार्थी यूक्रेन की इवानो फे्रंकिस्ट में फंसे हुए हैं। वहीं शाहजहांपुर के मोहल्ला खलीलगर्वी की इतेसाम खान, चमकनी कर्बला की अंशिका यादव, रंगीन चौपाल की सदफ, मोहम्मद जई की इला खान भी वहां हैं। चारों विनस्तियां की नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
पीलीभीत के करगैना गांव के साहब सिंह पोल्टावा में पढ़ाई कर रहे हैं। साहब सिंह ने फोन पर परिजन को बताया कि यहां पीलीभीत के कुछ और भी लोगों के फंसे होने की सूचना है।