फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16 special trains will run for Holi from today

यूपी: होली के लिए आज से चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें, जानिए इनके बारे में

Thu, 18 Mar 2021 12:26 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 18 Mar 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
16 special trains will run for Holi from today
demo photo - फोटो : अमर उजाला

नियमित ट्रेनें बंद होने की वजह से रेलवे होली के लिए बृहस्पतिवार से 16 स्पेशल ट्रेनें चलाना शुरू करेगा। कोविड संक्रमण को देखते हुए ये ट्रेनें सिर्फ तीस मार्च तक चलाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड के मुताबिक दिल्ली बरौनी एक्सप्रेस 19, 23, 26 और 30 मार्च को चलेगी। गोरखपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस 18 और 25 मार्च को चलेगी। भंठिडा से वाराणसी के लिए 21 और 28 मार्च को ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन


लखनऊ आनंद विहार एसी एक्सप्रेस 22 और 29 मार्च, लखनऊ से निजामुद्दीन एसी एक्सप्रेस 25 मार्च, वाराणसी से कटरा 23 और 30 मार्च और कटरा से वाराणसी के लिए 21 और 28 मार्च को स्पेशल ट्रेन चलेंगी। ये सभी ट्रेन चलने की तारीख के अगले दिन वापस लौटेंगी। बृहस्पतिवार से ही इन ट्रेनों में रिजर्वेशन भी शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


गोमती एक्सप्रेस का संचालन एक जुलाई तक बढ़ाया
रेलवे ने मैलानी-गोरखपुर गोमती एक्सप्रेस का संचालन अब एक जुलाई तक करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। पीआरओ लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना के कारण ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद मैलानी-गोरखपुर गोमती एक्सप्रेस का संचालन छह जनवरी से शुरू कर 28 फरवरी तक किया गया था। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसके बाद इस ट्रेन का संचालन बढ़ाकर 31 मार्च किया गया था। अब इस ट्रेन का संचालन एक जुलाई तक करने का ऐलान रेलवे ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed