फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16.95 percent rolled result of twelfth

16.95 फीसदी लुढ़का बारहवीं का परिणाम

Sat, 10 Jun 2017 01:32 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Sat, 10 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
16.95 percent rolled result of twelfth
16.95 percent rolled result of twelfth - फोटो : 16.95 percent rolled result of twelfth
प्रदेश में निजाम बदलते ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में होने वाली नकल पर कार्रवाई का चाबुक ऐसा चला कि इस बार बारहवीं का परिणाम ही औंधे मुंह गिरा। पिछले साल के मुकाबले इस बार 16.95 फीसदी रिजल्ट कम रहा। पिछले साल बारहवीं में 87.71 फीसदी छात्र पास हुए थे, इस बार 70.76 फीसदी ही पास हुए। इस बार भी पास होने के ग्राफ में बाजी लड़कियों ने मारी। पिछले साल 91.98 फीसदी लड़कियां पास हुई थी इस बार 81.37 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। लड़कों का रिजल्ट 63.39 फीसदी रहा। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रदेश में भाजपा सरकार आई। नकल माफिया पर सख्ती बरती गई। हर केंद्र पर पर्यवेक्षक लगाए गए जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। मूल्यांकन में ही कई जिलों की कॉपियां कोरी निकल रहीं थी जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि परीक्षा में नकल नहीं हो सकी और रिजल्ट पर उसका अंतर भी देखने को मिला। रेगुलर की तरह इस बार प्राइवेट छात्रों का भी परिणाम प्रभावित हुआ। पिछले साल प्राइवेट छात्र 83.29 फीसदी पास हुए थे। इस बार 62.28 फीसदी ही सफल होने का स्वाद चख सके।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम एक नजर
कुल छात्र पंजीकृत : 43195
परीक्षा में बैठे : 41188
पास : 29147
फेल : 12011
आनर्स के साथ पास : 1254
फर्स्ट डिविजन : 8321
कुल पास : 70.76 फीसदी
लड़के पंजीकृत: 23765
परीक्षा में बैठे : 22494
पास : 63.39 फीसदी 
आनर्स के साथ पास: 596
फर्स्ट डिविजन : 3808
लड़कियां पंजीकृत : 16744
परीक्षा में बैठी : 16291
पास : 81.37 
आनर्स के साथ पास: 643
फर्स्ट डिविजन : 4361 
प्राइवेट छात्रों का प्रदर्शन
लड़के पंजीकृत :1877
परीक्षा में बैठे : 1710
पास : 62.28 फीसदी
आनर्स के साथ पास : 13
फर्स्ट डिविजन : 106 
लड़कियां पंजीकृत: 809
परीक्षा में बैठीं :693
पास : 81.38 
आनर्स के साथ पास : 2
फर्स्ट डिविजन : 46
पिछले साल का प्रदर्शन
परीक्षा में बैठे : 47632 
पास : 87.71 फीसदी
लड़के : 28176
पास : 84.66
लड़कियां : 19456
पास : 91.98 फीसदी
पिछले साल प्राइवेट छात्रों का प्रदर्शन   
कुल परीक्षा में बैठे : 3608
पास : 83.29 फीसदी
लड़के : 2499
पास : 80.77 फीसदी
लड़कियां : 1109
पास : 88.97
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed