{"_id":"5d17ce4b8ebc3e3cb232a1a3","slug":"15618412064489-99-bareilly-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना में 489.99 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना में 489.99 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। जिला योजना की बैठक में रखे गए 489.99 करोड़ के सभी प्रस्ताव मंजूर हो गए। पिछले साल से यह 10.49 करोड़ ज्यादा हैं। 2018-19 में जिला योजना में 479.50 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत हुए थे। हालांकि शासन से कुल 306.73 करोड़ रुपये ही मिले थे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान ज्यादातर विभागों ने बजट मनमाने ढंग से खर्च कर लिया। 10 से ज्यादा विभागों को शासन ने कोई बजट ही नहीं दिया। 2019-20 की जिला योजना में शिक्षा विभाग को 81.81 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 79.17 करोड़, सड़क और पुल निर्माण के लिए 67.24 करोड़, पंचायत राज विभाग को 30.84 करोड़, डीआरडीए को 18.32 करोड़, पेयजल के लिए 9.72 करोड़, समाज कल्याण के लिए 43.51 करोड़, लघु सिंचाई में नि:शुल्क बोरिंग के लिए 16.50 करोड़, तकनीकी शिक्षा के लिए 11.54 करोड़ और पर्यटन के लिए 6.79 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें केंद्र का अंश 183.80 करोड़ और राज्य का अंश 95.43 करोड़ रखा गया है। कुल परिव्यय में से 177.86 करोड़ रुपये पूंजीगत अनुमोदित हैं।
भरतौल के लिए गूंजी तालियां
सीएमओ डॉ. विनीत कुमार ने प्रभारी मंत्री को बताया कि बिथरी विधायक राजेश मिश्रा ‘पप्पू भरतौल’ ने जिला अस्पताल में नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए रेडियेंट वार्मर मशीनें दान में दी हैं जिनकी कीमत लाखों में हैं। इसके अलावा जख्मी जानवरों के इलाज के लिए भी लोहे का जाल और टिनशेड भी व्यक्तिगत रूप से पैसा देकर बनवाया है। इस पर प्रभारी मंत्री ने विधायक भरतौल की तारीफ की। उनके लिए पूरे सभागार में तालियां भी बजीं।