फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शहरवासियो ! एफएसडीए की गाड़ी से जांच कराएं.. मिलावटियों को पकड़वाएं, अपनी सेहत बचाएं

शहरवासियो ! एफएसडीए की गाड़ी से जांच कराएं.. मिलावटियों को पकड़वाएं, अपनी सेहत बचाएं

Wed, 26 Jun 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
शहरवासियो ! एफएसडीए की गाड़ी से जांच कराएं.. मिलावटियों को पकड़वाएं, अपनी सेहत बचाएं
बरेली। आप कितना शुद्ध खाना खा रहे हैं.. इसका खुलासा एफएसडीए मोबाइल लैब में मंगलवार को हुआ। शहर में तीन स्थानों पर 72 नमूने चेक हुए। इनमें धनिया, हल्दी, मिर्च, देसी घी, बेसन लड्डू और दूध में मिलावट और हानिकारक तत्वों की पुष्टि हुई। हल्दी में कीड़े निकले तो एक नामचीन दुकान से खरीदे गए मोतीचूर के लड्डुओं में रंग पाया गया। वहीं, पब्लिक ने भी अपने खाद्य पदार्थ चेक कराए। एफएसडीए के अफसरों का कहना है कि अभी शुरुआत की गई है। आगे से जिन दुकानों के खाद्य पदार्थो में मिलावट निकलेगी, उन पर जुर्माना डाला जाएगा। उनका ये भी कहना है कि आम लोग इस मोबाइल लैब में अपने खाद्य पदार्थ चेक कराएं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सवा 11 बजे कुमार सिनेमा के सामने एफएसडीए की मोबाइल लैब यानी ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन पहुंची। वहां पर पहले से लोग खाद्य पदार्थ के नमूने लेकर मौजूद थे। खोया मंडी के दुकानदार भी उत्पाद चेक कराने आए। एक उपभोक्ता मक्खन का सैंपल चेक कराने पहुंचा। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मक्खन कृत्रिम है, लैब टीम ने इसे वनस्पति उत्पाद बताकर सैंपल वापस कर दिया। इसके बाद मोबाइल टीम श्यामगंज बाजार पहुुंची, वहां पर भी विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने दूध और अन्य खाद्य पदार्थ टेस्ट कराए। आसपास के दुकानदार बेसन, मसाले आदि लेकर चेक कराने पहुंचे। बेसन में अखाद्य रंग पाया गया। जानकारी मिलते ही दुकानदार चुपचाप खिसक गया, जबकि एक बेसन का नमूना ठीक पाया गया। देसी घी के सैंपल में रिफाइंड जैसी मिलावट मिली। एक व्यक्ति श्यामगंज की प्रमुख दुकान से मोतीचूर का लड्डू खरीदकर चेक कराने पहुंचा तो उसमें कलर पाया गया। यहां धनिया, मिर्च में अखाद्य रंग की पुष्टि हुई तो हल्दी में अखाद्य रंग के साथ-साथ कीड़े भी मिले। इसके बाद लैब डेलापीर रवाना हुई, वहां भी नागरिकों ने सैंपल चेक कराए। इस मौके पर मोनिका गुप्ता, रामपाल, सोमनाथ कुशवाहा, केपी सिंह आदि विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


फरीदपुर, सुभाषनगर, देवचरा में आज सैंपल चेक कराएं
जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्रा के नेतृत्व में मोबाइल लैब का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे मोबाइल लैब फरीदपुर बाजार में पहुंचेगी। इसके बाद सुभाषनगर और देवचरा में आम उपभोक्ता, उत्पादक और दुकानदार अपने खाद्य पदार्थों के सैंपल चेक करा सकते हैं, इसका कोई शुल्क नहीं लगेगा और मौके पर ही रिपोर्ट से भी अवगत कराया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि जनपद में मिलावट पर अंकुश लगाने को अलग से एफएसडीए टीमें 30 जून तक अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट गोपनीय
विभाग लैब में चेक हुए सैंपलों के परिणाम गोपनीय रखेगा। जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्रा ने बताया कि यह जागरूकता अभियान है। इसलिए किसका सैंपल पास हुआ और किसका गलत मिला, यह जानकारी सार्वजनिक नहीं होगी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय अभियान के बाद फिर मोबाइल लैब आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed