फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   योगी जी! ‘बड़े साहब’ को भी सुबह रहना है दफ्तर में

योगी जी! ‘बड़े साहब’ को भी सुबह रहना है दफ्तर में

Wed, 26 Jun 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
योगी जी! ‘बड़े साहब’ को भी सुबह रहना है दफ्तर में
बरेली। अफसरों की मनमानी से ये स्थित हो गई है कि अब अफसर सुबह दफ्तरों में बैठें भी तो फरियादी नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री के आदेश के तहत जिला स्तर के अफसरों को सुबह नौ से ग्यारह अपने दफ्तर में बैठकर जनता की शिकायतों का निस्तारण करना है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर कितना अमल हो रहा है, ये जानने के लिए अमर उजाला की टीम ने सुबह 9 से 11 बजे तक अफसरों के कार्यालयों का जायजा लिया तो पता चला कि डीएम, एसएसपी और डीआईजी दफ्तर में बैठे थे, लेकिन फरियादी न के बराबर मिले। वहीं कमिश्नर अपने कार्यालय में नहीं मिले।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त लहजे के बाद संबंधित अफसर मंगलवार से कार्यालयों में बैठना शुरू कर दिया। डीएम वीके सिंह सुबह नौ बजे से पहले ही कार्यालय पहुंच गए। अमर उजाला टीम जब पहुंची तो कुछ फरियादी मौजूद थे और डीएम उनकी समस्या सुन रहे थे। एसएसपी मुनिराज एसपी ट्रैफिक के साथ कार्यालय में सवा नौ बजे मौजूद थे लेकिन एक भी फरियादी मौजूद नहीं था। एडीजी नई व्यवस्था के दायरे में नहीं आते हैं इसलिए वे कार्यालय नहीं आए थे। डीआईजी राजेश पांडेय भी समय से कार्यालय पहुंच गए, पौने दस बजे टीम पहुंची तो वे फरियादियों को सुनते मिले। सुबह नौ बजे टीम मंडलायुक्त के दफ्तर में पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। एक होमगार्ड टहलता मिला।
विज्ञापन


नई व्यवस्था का प्रचार नहीं
प्रदेश भर में लागू नई व्यवस्था की जानकारी जनता को अभी तक नहीं मिली है। किसी भी संबंधित कार्यालय पर ये नहीं लिखा गया है कि सुबह 9 से 11 बजे जनता अपनी समस्या लेकर आ सकती है। जिले के एक अफसर ने बताया कि मंडलायुक्त सुबह 9 से 11 बजे तक बैठेंगे या नहीं बैठेंगे, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, मुख्य सचिव के आदेश में साफ कहा गया है कि डीएम, एसएसपी, डीआईजी, कमिश्नर नई व्यवस्था के तहत हर दिन समय से कार्यालय पहुंचकर जनसमस्या निस्तारित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed