फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   27 जून को घोषित होगा काउंसलिंग शेड्यूल

27 जून को घोषित होगा काउंसलिंग शेड्यूल

Wed, 26 Jun 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
27 जून को घोषित होगा काउंसलिंग शेड्यूल
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की तैयारी है। 27 जून को काउंसलिंग शेड्यूल घोषित किया जाएगा। एक जुलाई से काउंसलिंग शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में बीएलएड, एलएलएम, एमएससी, एमएड और एमफिल पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा के जरिये एडमिशन होता है। यह प्रवेश परीक्षा 25-30 जून के बीच आयोजित की गई थी और सोमवार देर रात इनका परिणाम भी जारी कर दिया गया। इसके साथ ही अब एडमिशन की तैयारी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि 27 जून को विभिन्न कोर्सों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। एक जुलाई से काउंसलिंग शुरू होने की संभावना है। कई कोर्स होने के चलते काउंसलिंग की शुरुआत एमएससी से की जाएगी।
विज्ञापन


कोर्स वार अभ्यर्थी
बीएलएड : 5021
एमएससी बॉटनी : 722
एमएससी केमिस्ट्री : 2049
एमएससी पर्यावरण विज्ञान : 43
एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री : 120
एलएलएम : 1014
एमएससी मैथ : 1005
एमएड : 3380
एमएससी माइक्रोबायोलॉजी : 105
एमफिल-अर्थशास्त्र : 52
एमफिल-इतिहास : 71
एमएससी फिजिक्स : 1212 और
एमएससी जूलॉजी : 1919
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed