{"_id":"5d127e068ebc3e3cb81434f4","slug":"156149298019-bareilly-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कोचिंग सेंटरों पर छापा, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कोचिंग सेंटरों पर छापा, नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को रामपुर गार्डन में दो कोचिंग सेंटर पर छापे मारे गए। इस दौरान एक कोचिंग सेंटर में रिकार्ड दुरुस्त नहीं मिला तो दूसरी में आने-जाने का रास्ता एक ही होने के अलावा अग्निशमन के बेहतर इंतजाम नहीं थे। दोनों सेंटरों को नोटिस जारी किए गए हैं।
सूरत में कोचिंग में आग लगने के बाद शहर में कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था चेक की जा रही है। इसके चलते क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने मंगलवार को चौकी चौराहा पर आकाश और बियावानी कोठी के पास कैरियर कोचिंग में छापा मारा। टीम के मुताबिक आकाश कोचिंग में बच्चों का रिकार्ड छोड़कर बाकी सब दुरुस्त मिला है। वहीं, कैरियर कोचिंग में आने-जाने का रास्ता एक ही मिला। इसके अलावा आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे। अग्निशमन सिलिंडर की संख्या भी कम थी। इसके चलते दोनों ही कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग टीम में डॉ. संध्या सक्सेना, डॉ. इतवारी लाल, डॉ. सचिन गिहार और डॉ. प्रद्युम्न कुमार शामिल थे।