फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आरटीआई से जमीन का पुराना रिकार्ड मांगा और सर्विस लेन पर कर लिया कब्जा

आरटीआई से जमीन का पुराना रिकार्ड मांगा और सर्विस लेन पर कर लिया कब्जा

Wed, 26 Jun 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
आरटीआई से जमीन का पुराना रिकार्ड मांगा और सर्विस लेन पर कर लिया कब्जा
बरेली। हार्टमन ओवरब्रिज की सर्विस लेन बनाने के लिए कभी पीडब्ल्यूडी ने कुछ लोगों से जमीन खरीदी थी। उसमें से एक जमीन बेचने वाले ने आरटीआई लगाकर जमीन की खरीद से पहले के रिकार्ड मांगे और उसके आधार पर सर्विस लेन की दस मीटर पट्टी पर कब्जा कर लिया। यह मामला सामने आया तो पीडब्ल्यूडी ने इसमें कब्जेदार को नोटिस जारी किया है। साथ ही विभागीय जमीन पर कितना कब्जा हो गया है, इसका रिकार्ड चेक करने के लिए विभागीय अमीन को रजिस्ट्री दफ्तर में दौड़ा कर नक्शे आदि भी चेक कराए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि इसमें कब्जेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने किला बाईपास पर हार्टमन ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन काफी कम होने से पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने वर्ष 2009-2010 में जमीन का अधिग्रहण किया था। हाल में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने एक ऐसा प्रकरण सामने आया जिसमें जमीन का बैनामा कराने वाले शख्स ने बड़ी ही चालाकी से सर्विस लेन की जमीन पर कब्जा कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि एक विक्रेता ने विभाग में आरटीआई लगाकर जमीन के अधिग्रहण से पहले वर्ष 2000 में इस सड़क का रिकार्ड मांगा। इसमें विभाग की तरफ से जवाब भेजा गया कि सड़क के मध्य बिंदु से छह मीटर तक सड़क पीडब्ल्यूडी की है। अधिकारियों का कहना है कि इस जानकारी के आधार पर एक व्यक्ति ने विभाग की सर्विस लेन पर कब्जा कर लिया। अफसरों का अनुमान है कि इससे विभाग की करीब 540 मीटर जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने रजिस्ट्ररी दफ्तर में दौड़ लगानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिकार्ड देखने के बाद विभाग अपनी जमीन को चिह्नित कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराएगा।
विज्ञापन


यह मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। बैनामे और नक्शे के कागज के आधार पर कब्जे को चिह्नित किया जाएगा। सर्विस लेन को कब्जामुक्त करने की कार्रवाई अतिशीघ्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरबंश सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed