{"_id":"5d1127e58ebc3e2b022c3087","slug":"156140539620-bareilly-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया मुशायरे में जुटेंगे जाने माने शायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया मुशायरे में जुटेंगे जाने माने शायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उर्दू अदब की संस्था बज्म-ए-नूर की ओर से आल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया जा रहा है। आईएमए हाल में 26 जून को रात आठ बजे से होने वाली इस शाम में देश के नामवर शायर शिरकत करने पहुंच रहे हैं।
बज्म के सरपरस्त मुनतखब अहमद नूर ने यह जानकारी यहां सिविल लाइन के एक रेस्टोरेंट में प्रेस को दी। उन्होंने कहा कि यह मुशायरा तहजीबो अदब को बढ़ावा देने मकसद से आयोजित किया जा रहा है। जो एमएलसी एवं विश्व विख्यात शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी की सदारत में संपन्न होगा। इसमें नूर कंकरालवी, अकील नोमानी, अज्म शाकिरी, नदीम फर्रुख, पवन कुमार (आईएएस अधिकारी), कौशल कुमार, मनोज कुमार, सोहराब कंकरालवी, तहव्वर बदायूंनी, सिया सचदेवा, राहिल सकलैनी, निशांत, असीम बदायूंनी, ताहिर नूर आदि शायर शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह करेंगे। इसमें शहर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, नेतागण, डाक्टर आदि को सम्मानित भी किया जाएगा।