{"_id":"5d1127df8ebc3e21703e43e6","slug":"15614053891-bareilly-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरहत-वसीम विवाद- वसीम की बीवी को छुड़ाने गई तो मेरे फोटो वायरल क्यों किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरहत-वसीम विवाद- वसीम की बीवी को छुड़ाने गई तो मेरे फोटो वायरल क्यों किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी और मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक दूसरे को पछाड़ने की यह जंग मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के दरबार तक पहुंच गई है। सोमवार को फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिली और वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के पूरे मामले की जानकारी दी। पत्नी को बंधक बनाने की सूचना पर उनसे मिलने लखनऊ यतीम खाने पहुंचने और वहां के घटनाक्रम को मुख्यमंत्री के सामने रखा।
फरहत ने अपनी सफाई में कहा कि वसीम ने उनके ऊपर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा सकती है। आगर कोई ऐसी घटना घटी है तो वह उसमें जरूर कैद होगी। हकीकत में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। वह सिर्फ वसीम की पत्नी से मिलना चाहती थी। फरहत ने मुख्यमंत्री को बताया कि वसीम और उनके साथियों ने उन्हें धमकी दी। साथ ही उनके फोटो को एडिट करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। वसीम और उनके साथियों ने मानसिक उत्पीड़न किया।
फरहत ने दावा किया कि गत शनिवार की रात मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके पास फोन आया था कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने मिलने का समय दिया है। तभी वह रात में ही लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। रविवार को वह मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिलीं। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उन्होंने लखनऊ में ही प्रेसवार्ता भी की। इसमें फरहत ने पूरी घटना का विस्तृत खुलासा किया। साथ ही यह आरोप लगाया कि वसीम रिजवी के साथी अब भी उनको धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया है।