{"_id":"5d10cbba8ebc3e178d14aa29","slug":"15613818018-bareilly-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने दांतों से काट ली पत्नी की नाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक ने दांतों से काट ली पत्नी की नाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर से सटे ग्राम नगला शर्की में सोमवार सुबह एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की दांतों से नाक काट ली, जिससे उसकी पत्नी लहूलुहान हो गई । बाद में उसके ही परिवार वाले विवाहिता को जिला अस्पताल ले गए।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम नगला शर्की निवासी संजू और उसकी पत्नी आरती (26) के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले तो दोनों आपस में झगड़ते रहे, लेकिन फिर दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि संजू को गुस्सा आ गया और उसने अपने दांतों से आरती की नाक काट ली। इससे आरती खून से लथपथ हो गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले और मोहल्ले के दर्जनों लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह दंपती को एक-दूसरे से अलग किया। उसके बाद संजू के परिवार वाले ही आरती को जिला अस्पताल ले गए और वहां उसे भर्ती कराया। इस संबंध में आरती ने कोई तहरीर आदि नहीं दी है। परिवार वाले इसे आपसी विवाद बता रहे हैं।