{"_id":"5d0d38108ebc3e7e9e372331","slug":"156114739214-bareilly-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीदा हुए डाक्टर, सपना के ब्लड का सैंपल ले जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीदा हुए डाक्टर, सपना के ब्लड का सैंपल ले जांच को भेजा
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में पीलिया से पीड़ित 14 साल की सपना को डायरिया वार्ड में भर्ती कर इलाज में लापरवाही बरत रहा अस्पताल प्रशासन अमर उजाला में खबर छपने के बाद कुछ संजीदा हुआ है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. वागेश वैश्य ने वार्ड में पहुंच कर उसे सुबह देखा। अर्जेंट में उसके खून का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। सोमवार को उसका अल्ट्रासाउंड भी डाक्टर कराएंगे।
बताते चलें थाना किला क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया निवासी सपना की हालत पिछले कई दिन से खराब चल रही थी। निजी चिकित्सकों को दिखाने पर सपना को पीलिया से हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने उसे शुक्रवार को जिला अस्पताल में दिखाया था। जहां चिकित्सकों ने प्रथम दृष्ट्या डायरिया का मरीज मानते हुए डायरिया वार्ड में भर्ती कर लिया था, लेकिन उपचार में लापरवाही बरत रहे थे। रविवार को सुबह डा, वागेश वैश्य ने वार्ड पहुंच सपना के उपचार व्यवस्था को देखा और रक्त का नमूना लेकर अर्जेंट जांच के लिए भेजा। परिवार वाले भी अब संतुष्ठ दिख रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद सही मर्ज का पता चल सकेगा।